Monalisa TikTok video: शर्माते हुए मोनालिसा ने किया प्यार का इजहार, टिकटॉक वीडियो में दिखाया ऐसा अंदाज

बॉलीवुड
Updated Oct 30, 2019 | 16:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bhojpuri Actress Monalisa Tiktok: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का एक टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक रोमांटिक गाना गुनगुनाते हुए दिख रही हैं।

Monalisa
Monalisa  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मोनालिसा का टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल
  • रोमांटिक गाने 'कौन तुझे' गाती हुई आईं नजर
  • मोनालिसा इन दिनों टीवी सीरियल 'नजर' में दिख रही हैं

भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा अब टीवी पर भी नाम कमा रही हैं। टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद उन्हें सिर्फ यूपी और बिहार में ही नहीं, बल्कि देश के बाकी हिस्सों में भी पहचाना जाने लगा। मोनालिसा को उनकी हॉट अदाओं के लिए जाना जाता है। वे टीवी के मशहूर सीरियल नजर में काम कर रही हैं। इसमें वे एक डायन के रोल में हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

टिकटॉक पर भी मोनालिसा के कई फैंस हैं और उनके वीडियोज इस प्लेटफॉर्म पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों उनका एक टिकटॉक वीडियो बहुत देखा जा रहा है। इसमें वे एक रोमांटिक गाने पर लिपसिंक करते हुए नजर आ रही हैं। वे एम. एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी के लोकप्रिय गाने 'कौन तुझे' को गुनगुना रही हैं। इस दौरान मोनालिसा के एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। वे शर्माते हुए अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। इस दौरान वे नो-मेकअप लुक में भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

आपको बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वे भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्में भी कर चुकी हैं। मोनालिसा ने बॉलीवुड फिल्म ब्लैकमेल से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसमें अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा और सुनील शेट्टी लीड रोल में थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

साल 2017 में मोनालिसा बिग बॉस के घर में नजर आई थी। इसमें उनका नाम मनू पंजाबी के साथ जुड़ा था, लेकिन बाद में उन्होंने उसी साल अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर