Photos: बिपाशा बसु का फिर दिखा कातिलाना अंदाज, समंदर किनारे ब्लू कलर की बिकिनी में आईं नजर

Bipasha Basu Bikini Photos: पर्दे पर अपनी हॉटनेस से लोगों का दिल जीतने वाली बिपाशा बसु ने हाल ही में वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वो बिकिनी में दिखाई दे रही हैं।

Bipasha Basu
Bipasha Basu 
मुख्य बातें
  • हाल ही में बिपाशा बसु बिकिनी तस्वीरें शेयर की है।
  • एक्ट्रेस ने वेकेशन के साथ नए साल 2020 की शुरुआत की है।
  • एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म अलोन में नजर आई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन आए दिन चर्चा में छाई रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति करण सिंह कुंद्रा के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें लगातार सशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में वो समंदर किनारे पोज देती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने बिकिनी में नई तस्वीरें शेयर की है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

बिपाशा बसु ने वेकेशन के साथ नए साल 2020 की शुरुआत की है। वहीं सामने आई इन तस्वीरों में बिपाशा बसु फिरोजी कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हर समय अपने आप को प्यार करना सभी के लिए जरूरी है। फिरोजी कलर की बिकीनी में बिपाशा कैमरे की तरफ पोज देती हुई काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ भी तस्वीरें शेयर की है।

दोनों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। बता दें कि दोनों स‍ितारे न्‍यू ईयर का जश्‍न मनाने के लिए किसी आईलैंड पर गए हैं और यह तस्‍वीरें वहीं की हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

 

बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म अलोन में नजर आई थी। ये फिल्म में बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाई पाई थी। इंडस्ट्री में एक्ट्रेस फिल्म अजनबी से एंट्री की थी। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आईं थी। फिल्म में एक्ट्रेस नेगिटिव रोल में बेहद दमदार एक्टिंग की थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने पर्दे से दूरी बना ली। वहीं बात करें करण सिंह ग्रोवर की एक्टर हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर