अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से करीना कपूर तक, इन सेलिब्रिटीज ने छुट्टियों के लिए चुनी बीच लोकेशन, देखें Pics

bollywood celebrity holiday on beach:बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच पर बिताए शानदार फोटोज से सोशल मीडिया पटा पड़ा है। जिनमें अनुष्का शर्मा विराट कोहली करीना कपूर खान सैफ अली खान तारा सुतारिया जैसे नाम शामिल हैं...

Anushka Sharma to kareena Kapoor bollywood Actresses beach holidays Hot look
बॉलीवुड सेलेब्स वेकेशन फोटोज। 
मुख्य बातें
  • तारा सुतारिया ने मालदीव में मनाया 25वां जन्मदिन मनाया
  • सैफ और करीना बेटे तैमूर के साथ बीच पर मस्ती करते दिखे
  • फरहान अख्तर, शिवानी दांडेकर ने बिताए मालदीव में शानदार लम्हें

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अक्सर अपनी बेहतरीन तस्वीरों के लिए चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में इन सेलिब्रिटीज ने दुनिया भर में घूमकर सोशल मीडिया को अपनी तस्वीरों से भर दिया है। इनमें विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, तारा सुतारिया, अहान शेट्टी,फरहान अख्तर जैसे नाम शामिल हैं।

दरअसल अभी हाल ही में तारा सुतारिया ने अपने दोस्त आदर जैन के साथ 25वां जन्मदिन मनाने मालदीव गई थीं। मालदीव से तारा सुतारिया के कुछ बेहतरीन फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गए हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही बॉलीवुड के चर्चित कपल्स की फोटोज, जो अपनी छुट्टियां समंदर किनारे बीच पर बिताना पसंद करते हैं।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान
करीना कपूर खान और सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए कहीं ना कहीं जाते रहते हैं। करीना कपूर खान ने कुछ टाइम पहले अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को पोस्ट की थी, जिसमें वो सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ बीच पर आराम फरमाती दिख रही थीं। बेबो लाल रंग के स्विमसूट में एक नारियल पकड़े हुए दिखाई दी थीं। जबकि तैमूर अपने खेल में मस्त है और सैफ अली खान अपने बेटे की ओर देख रहे थे। ये फोटो निश्चित रूप से आप का मन मोह लेगी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

पिछले साल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कैरेबियाई समुद्र तट पर चिल करते देखा गया था। विरुष्का ने अपने इस शानदार हॉलीडे की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों रेत पर रिलेक्स दिख रहे हैं। एक दूसरी फोटो में अनुष्का ऑरेंज और सफेद रंग के बिकनी में नजर आ रही हैं जिनमें वह बेहद खूबसूरत लगी थीं।


तारा सुतारिया और आदर जैन
मरजावां की अभिनेत्री तारा सुतारिया ने मालदीव में अपना 25वां जन्मदिन मनाया, जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके साथ उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड आदर जैन भी थे। दोनों ने मालदीव के बीच पर बेहतरीन फोटोज क्लिक की हैं। हालांकि, दोनों ने अपनी तस्वीर एक साथ पोस्ट करने से परहेज किया है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया को शानदार तस्वीरों से भर दिया है और एक दूसरे के फोटोज पर अच्छे-अच्छे कमेंट्स भी किए हैं।


फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मालदीव में बिताये अपने बेहतरीन पलों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शिबानी ने अपने खूबसूरत और हॉट बिकिनी वाले फोटोज से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। इस कपल की केमिस्ट्री लोगों के दिल जीत रही है।


तापसी पन्नू और माथियास बो

कुछ दिन पहले ही तापसी पन्नू में अपनी बहनों के साथ मालदीव में छुट्टियां बिताने के लिए फ्लाइट ली। हालांकि, वहां पर उनके साथ में बॉयफ्रेंड ने भी एक सप्ताह तक छुट्टियां बिताईं। दोनों ने साथ में खुशी से कुछ पोज देते हुए तस्वीरें भी खिंचाई हैं। इन दोनों की खूबसूरत तस्वीरें आपको मालदीव जाने के लिए प्रेरित करती हैं। माथिया बो ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि हॉलीडे मुझे पसंद आया।


अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और उनकी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। कुछ दिन पहले ही वह अपने दोस्तों के साथ मालदीव के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने वहां से कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं जो हमें उनके बेहतरीन हॉलीडे का एहसास कराती हैं। उनकी तस्वीरें देखकर आप अपना बैग पैक कर लेंगे और हॉलिडे के लिए निकल पड़ेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर