शिल्पा शेट्टी ही नहीं ये सेलेब्स भी सरोगेसी के जरिए बने पेरेंट्स, शाहरुख से लेकर सनी लियोनी तक का नाम है शामिल

Celebs who became parents via Surrogacy: बॉलीवुड से लेकर टेलिविजन तक ऐसे कई सेलेब्स हैं जो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने। इस लिस्ट में आमिर खान, शाहरुख खान से लेकर सनी लियोनी तक का नाम शामिल है।

Celebs who became parents via surrogacy
Celebs who became parents via surrogacy 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में दूसरी बार सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं और उनके घर बेटी का जन्म हुआ है
  • शिल्पा से पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन चुके हैं
  • सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने सेलेब्स में शाहरुख खान, आमिर खान, सोहेल खान और सनी लियोनी का नाम शामिल है

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं और उनके घर बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा आईं हैं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। इससे पहले शिल्पा साल 2012 में मां बनी थीं और उन्होंने बेटे वियान राज कुंद्रा को जन्म दिया था, अब वो सरोगेसी के जरिए मां बनीं हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई सेलेब सरोगेसी के जरिए पेरेंट बना हो,  शिल्पा से पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेट्स बने थे। जानें कौन कौन से सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने।

आमिर खान: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के घर दिसंबर 2011 में बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ था। मालूम हो कि इससे पहले आमिर के और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के दो बच्चे थे, एक बेटी ईरा खान और बेटा जुनैद।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

 

शाहरुख खान: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के घर मई 2013 को तीसरी संतान आई, जो कि उनका बेटा अबराम था। अबराम का जन्म भी सरोगेसी के जरिए हुआ था। अबराम से पहले शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के दो बच्चे थे, एक बेटा आर्यन खान और बेटी सुहाना खान। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

 

सनी लियोनी: एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने जुलाई 2017 में महाराष्ट्र के गांव लातूर से एक बच्ची निशा कौर वेबर को गोद लिया था। इसके बाद मार्च 2018 में सनी और डेनियल सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने और उनके घर दो जुड़वां बेटों अशर और नोह वेबर का जन्म हुआ। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

 

करण जौहर: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर 6 मार्च 2018 को सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। सरोगेसी से करण के घर एक बेटी रूही और बेटे यश का जन्म हुआ।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

 

एकता कपूर: प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर साल 2019 में मां बनीं और उनके घर बेटे रवि का जन्म हुआ। एकता सरोगेसी के जरिए ही मां बनीं थीं और 27 जनवरी, 2019 को उनके बेटे का जन्म हुआ। मालूम हो कि वो सिंगल मदर हैं, उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Erkrek (@ektarkapoor) on

तुषार कपूर: बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर साल 2016 में सरोगेसी के जरिए पिता बने थे और उनके घर बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था। तुषार सिंगल पेरेंट हैं यानी उन्होंने शादी नहीं की है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tusshar (@tusshark89) on

 

लीजा रे: एक्ट्रेस लीजा रे दो प्यारी बेटियों सूफी और सोलील की मां हैं जिनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। मालूम हो कि लीजा कैंसर सर्वाइवर हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
How’s your Sunday? Ours is totally groovy. #Singapore #Souffle #daughtersday #futureisfemale A post shared by lisaraniray (@lisaraniray) on

 

 

कृष्णा अभिषेक: मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह साल 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बेटों कृषांग और रयान के पेरेंट्स बने। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30) on

सोहेल खान: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान के दो बेटे निरवान और योहान हैं। जानकारी के मुताबिक उनके छोटे बेटे योहान का जन्म साल 2011 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर