शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की बेटी समीशा का हुआ ग्रैंड वेलकम, पिंक थीम पर रखी पार्टी में पहुंचे सिर्फ करीबी

Shilpa Shetty Daughter Shamisha Shetty Kundra Party: शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा की वेलकम पार्टी वाली फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। शिल्पा अपने दोस्तों और पति राज के साथ बेहद खुश दिख रही हैं...

Shilpa Shetty Raj Kundra Host Pink Theme Welcome party For Daughter Samisha shetty kundra
शिल्पा शेट्टी की बर्थडे पार्टी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सेरोगेसी के जरिए दोबारा पेरेंट्स बने हैं।
  • शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा के घर आने की खुशी में एक शानदार पार्टी रखी।
  • इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के सिर्फ कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुछ दिन पहले ही एक बेटी की मां बनी हैं। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा की मां बनने की खुशी जाहिर ही थी। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सेरोगेसी के जरिए दोबारा पेरेंट्स बने हैं। अब हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा के घर आने की खुशी में एक शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के सिर्फ कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। 
शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा की वेलकम पार्टी वाली फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसमें शिल्पा अपने दोस्तों और पति राज के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी की दोस्त आकांक्षा मल्होत्रा ने पार्टी की फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ग्रैंड पार्टी एंजॉय करते सेलेब्स काफी खुश दिख रहे हैं। शिल्पा-राज ने बेटी के लिए पिंक थीम पार्टी रखी थी। साथ ही समीशा शेट्टी कुंद्रा के लिए आया बेबी केक बेहद स्पेशल था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akankshamalhotra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@queensbolly) on

15 फरवरी को हुआ था शिल्पा शेट्टी की बेटी का जन्म
शिल्पा शेट्टी की बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ है। जन्म के करीब 6 दिन बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने फैन्स के साथ ये खबर शेयर की थी। शिल्पा शेट्टी ने इस खुशी को जाहिर करते हुए लिखा था, 'ओम श्री गणेशाय नम: - हमारी प्रार्थनाओं का इस चमत्कार के साथ उत्तर आया है। बहुत खुशी हो रही है इस बात की घोषणा करते हुए कि हमारे घर नन्ही परी Samisha Shetty Kundra आई है। समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ और अब जूनियर SSK घर आ गई है। संस्कृत में स का मतलब प्राप्ति होता है और मिशा का अर्थ किसी देवता की तरह है। यानी कि आप इस नाम को लक्ष्मी देवी मानें। जिसने हमारे परिवार को पूरा किया है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nari.kesari1) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@cinema_tak) on

शिल्पा शेट्टी ने 2012 में दिया था बेटे को जन्म
शिल्पा भले ही सेरोगेसी के जरिए बेटी की मां बनी हैं लेकिन इससे पहले उनका एक बेटा है। शिल्पा और राज कुंद्रा के बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है। शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। साथ ही शिल्पा शेट्टी ने साल 2012 में पहले बच्चे को जन्म दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर