Bollywood News 20 Aug: एक साल बाद एक्टिव हुआ सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट, ताहिरा कश्यप ने खरीदी नई कार

Bollywood News 20 Aug 2021: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक साल बाद उनका अकाउंट अचानक से दोबारा एक्टिव हो गया है। जानिए आज की बॉलीवुड जगत की बड़ी खबरें...

Sushant Singh Rajput, Tahira Kashyap
Sushant Singh Rajput, Tahira Kashyap 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट एक साल बाद तुरंत एक्टिव हो गया।
  • अभिषेक बच्चन चोटिल हो गए हैं।
  • ताहिरा कश्यप ने एक करोड़ रुपए की नई कार खरीदी है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट उनकी मृत्यु के एक साल बाद अचानक से एक्टिव हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन के हाथ में चोट लग गई है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल से ज्यादा वक्त बीत गया है। दिवंगत एक्टर का फेसबुक अकाउंट अचानक से एक्टिव हो गया है। सुशांत सिंह राजपूत की फेसबुक प्रोफाइल फोटो चेंज की गई है। इसके बाद फैंस एक बार फिर इमोशनल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें मिस करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'काश तुम आज जिंदा होते।'

चोटिल हुए अभिषेक बच्चन 
अभिषेक बच्चन को हाल ही में मुंबई के कलीना एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया। अभिषेक बच्चन अपनी वाइफ ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन को छोड़ने गए थे। इस दौरान उनके हाथ पर प्लास्टर बांधा हुआ था। एक्टर के तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया कि उन्हें चोट कैसे लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची हैं। 

PICS: Injured Abhishek Bachchan Spotted With Aishwarya Rai & Daughter Aaradhya At Airport, Fans Worried About Actor

ताहिरा कश्यप ने ली एक करोड़ की कार
आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप ने नई कार खरीदी है। ताहिरा कश्यप ने सोशल मीडिया पर नई कार की फोटो शेयर की है। ताहिरा की ये नई कार ऑडी ट्रोन है। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ताहिरा कश्यप अब जल्द ही बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म शर्मा जी की बेटी होगी। 

शूटिंग के लिए निकले सलमान खान- कैटरीना कैफ
सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो गए हैं। कैटरीना और सलमान दोनों ही ब्लैक आउटफिट्स में थे। फिल्म टाइगर जिंदा है और एक था टाइगर का तीसरा भाग है। फिल्म में सलमान और कैटरीना कैफ के अलावा शाहरुख खान का भी कैमियो रोल देखने को मिलेगा। फिल्म में सलमान एक बार सीक्रेट एजेंट के रोल में नजर आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

सुनीता कपूर ने शेयर की फोटो
अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर और करण बुलानी पिछले दिनों शादी के बंधन में बंधे। अब मां सुनीता कपूर ने शादी की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो में करण और रिया का परिवार नजर आ रहा है। 

Sunita Kapoor

सुनीता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। पहली फोटो में में रिया कपूर, अनिल कपूर, सुनीता कपूर, सोनम कपूर, आनंद अहूजा, हर्षवर्धन कपूर नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही करण कपूर और उनका परिवार मां, पापा और करण की बहन साथ में नजर आ रहे हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर