Bollywood News 22 Nov 2021: मिस्टर एंड मिसेज माही में फिर जमेगी राजकुमार राव-जान्हवी कपूर की जोड़ी, सूर्यवंशी ने कमाए 175 करोड़ रुपए

Bollywood News 22 Nov 2021: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की अगली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही होगी। सूर्यवंशी ने 175 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें....

Bollywood News 22 Nov 2021
Bollywood News 22 Nov 2021 
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव और जान्हवी कपूर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगे।
  • प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से जोनस सरनेम हटा दिया है।
  • सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया।

Bollywood News 22 Nov 2021: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर रूही के बाद अब फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म में नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है। वहीं, फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी। इस फिल्म को गुंजन सक्सेना फिल्म के डायरेक्टर शरण शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव 'महेंद्र' और जाहन्वी कपूर 'महिमा' के किरदार में नजर आएंगी। दोनों एक्टर जल्द ही फिल्म के लिए क्रिकेट का अभ्यास करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी। 

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से हटाया जोनस 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से जोनस सरनेम हटा दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब इंस्टा में उन्होंने केवल प्रियंका नाम लिखा है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने अभी इस पर कुछ भी नहीं कहा है। इससे पहले हाल ही में निक जोनस के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं ये कपल एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अभी भी फॉलो करते हैं। 

Priyanka Chopra Instagram

सूर्यवंशी ने कमाए 178 करोड़ रुपए 
अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस पर कमाई थम नहीं रही है। तीसरे हफ्ते का वीकेंड खत्म होने तक सूर्यवंशी ने 178.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। तीसरे हफ्ते शुक्रवार को फिल्म ने 3.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म ने 3.77 करोड़ रुपए और रविवार को 5.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 

Image

बंटी और बबली 2 का वीकेंड खराब
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म बंटी और बबली 2 वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में नाकाम रही है। पहले वीकेंड में बंटी और बबली 2 ने महज 8.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपए, शनिवार को 2.50 करोड़ रुपए और रविवार को 3.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 

Image

मंगलवार को रिलीज होगा जर्सी का ट्रेलर 
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा। शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।शाहिद कपूर ने यह साझा किया कि इस फिल्म की कहानी, टीम, कैरेक्टर और खुद यह फिल्म बहुत स्पेशल है।

Image

फिल्म शाहिद कपूर के अपोजिट मृणाल ठाकुर होंगी। वहीं, फिल्म में शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। शाहिद ने कहा कि पिछले दो साल से फैंस के साथ शेयर करना चाहते थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर