Top 5 Bollywood News 5 July 2021: दिलीप कुमार की तबीयत में हुआ सुधार, मंदिरा बेदी ने शेयर की पति की फोटो

Top 5 Bollywood News 05 july 2021: दिलीप कुमार की तबीयत में लगातार सुधार आ रहा है। कंगना रनौत ने आमिर खान और किरण राव पर सवाल उठाए। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें....

Bollywood News 5 July 2021
Dilip Kumar 
मुख्य बातें
  • सायरा बानो ने दिलीप कुमार की सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर की है।
  • मंदिरा बेदी ने ट्विटर पर अपनी और पति राज कौशल की फोटो शेयर की है।
  • कंगना रनौत ने आमिर खान और किरण राव के तलाक पर निशाना साधा है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने अपने पति की मृत्यु के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वहीं, अस्पताल से सायरा बानो ने दिलीप कुमार की हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

दिलीप कुमार की तबीयत में लगातार सुधार आ रहा है। सायरा  बानो ने अस्पताल से ट्वीट कर फैंस को दिलीप कुमार की सेहत की जानकारी दी है। सायरा बानो ने ट्वीट कर लिखा, 'हम भगवान के शुक्रगुजार हैं कि दिलीप साहब की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। वह अभी अस्पताल में ही हैं। अब आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि उनके लिए दुआ करें। इंशाल्लाह वह जल्द ही ठीक होकर अस्पताल से घर वापस आ जाएंगे।' 

मंदिरा बेदी ने शेयर किया पोस्ट
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पति के निधन के पांच दिन बाद मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है।मंदिरा बेदी ने ट्विटर पर अपनी और पति राज कौशल की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ मंदिरा बेदी ने लिखा, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें मेरे राजी।' इसके साथ मंदिरा ने टूटे हुए दिल का इमोजी भी बनाया है। 

सोनम ने कहा- अच्छा हुआ बॉलीवुड से कोई नहीं मिला
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'वह भाग्यशाली  है कि उन्होंने बॉलीवुड में किसी से शादी नहीं रचाई। वह एक ऐसे व्यक्ति से मिलीं जिनकी विचारधारा उनके साथ मेल खाती  हैं। सोनम के मुताबिक बॉलीवुड में लोगों का वर्ल्डव्यू बेहद सीमित होता है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में क्या हो रहा है केवल इसके बारे में ही  पता होता है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

कंगना ने साधा आमिर-किरण राव पर निशाना
कंगना रनौत ने आमिर खान और किरण राव पर निशाना साधा है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा,आमिर खान सर के तलाक के बाद मुझे ज्यादा ताज्जुब हो रहा है। आखिर अंतर धार्मिक शादी में बच्चे हमेशा मुस्लिम ही क्यों बनते हैं।आखिर ऐसा क्यों हैं कि महिलाएं शादी के बाद हिंदू नहीं बनी रह पाती हैं। वक्त बदलने के साथ हमें यह भी बदलना चाहिए। ये एक पुरानी और क्रूर प्रथा है।' 

करण जौहर ने की घोषणा 
करण जौहर ने घोषणा की है कि वह पांच साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ करण ने लिखा 'पांच साल के बाद करण जौहर डायरेक्टर की चेयर पर वापसी कर रहे हैं।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर की ये फिल्म एक लव स्टोरी हो सकती है।  इस फिल्म का टाइटल 'प्रेम कहानी' हो सकता है। फिल्म दो अलग-अलग किरदार की लव स्टोरी हो सकती है। मेकर्स ने फिल्म के क्रू मेंबर्स को वैक्सीन लगवानी शुरू कर दी है।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर