Bollywood News: सांप के काटने के बाद सलमान खान को अस्पताल से मिली छुट्टी, बॉलीवुड ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस

Trending Bollywood News 26 December 2021: बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई ट्रेंडिंग न्यूज आई हैं। जानिए ट्रेडिंग बॉलीवुड न्यूज हिंदी में, मनोरंजन जगत की दुनिया में क्या-क्या हुआ?

Top Trending Bollywood News of the day in Hindi
दिन की टॉप ट्रेंडिंग बॉलीवुड न्यूज 
मुख्य बातें
  • पनवेल फार्महाउस पर सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल से मिली छुट्टी
  • बॉलीवुड ने धूमधाम से किया क्रिसमस का सेलिब्रेशन
  • 28 करोड़ रुपये से ज्यादा हुई 83 फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई

मुंबई: मनोरंजन जगत की दुनिया से कई रोमांचक खबरें रविवार को सामने आई हैं और दिन खत्म होने से पहले हम आपके लिए दिन भर की ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों का रैप लेकर आए हैं। सांप के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती सलमान खान से अनुष्का शर्मा के बेटी वामिका के पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन तक, यहां आज की टॉप ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर एक नजर, जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए।

पनवेल फार्महाउस पर सांप के काटने के बाद सलमान खान को मिली अस्पताल से छुट्टी:

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में उनके पनवेल फार्महाउस पर बीती रात 3 बजे सांप ने काट लिया। अभिनेता को कल रात तुरंत नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। अभिनेता को एक एंटी-वेनम दवा दी गई और कुछ घंटों के ऑब्जरवेशन के बाद एक्टर को घर जाने के लिए कहा गया। रविवार की सुबह सलमान को अस्पताल में ठीक से इलाज कराने के बाद सुबह करीब 9 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Also Read: TV Weekly News: भारती सिंह ने दी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी, नकुल मेहता कोविड-19 के शिकार, राखी सावंत के पति का खुलासा!

अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेटी वामिका के पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। उन्होंने हाल ही में वामिका के पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

anushka sharma daughter vamika christmas

उसने वामिका के पहले क्रिसमस समारोह की एक तस्वीर साझा की जिसमें एक बच्चे का टेंट हाउस रंगीन गेंदों से भरा हुआ था। टेंट हाउस को एक लॉन में रखा गया था और अनुष्का ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'क्रिसमस को खास बनाने के लिए धन्यवाद।'

Also Read: मसूरी में परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी का क्रिसमस सेलिब्रेशन, फैंस के साथ शेयर की फोटोज

दूसरे दिन का 83 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

कबीर खान द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म '83' आखिरकार 24 दिसंबर को रिलीज़ हुई। 1983 क्रिकेट विश्वकप पर बनी फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। पहले दिन 14 करोड़ और दूसरे दिन 16 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म ने अब तक 28 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

ऋतिक रोशन की 'फाइटर' में शामिल हुए अनिल कपूर:

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अनिल कपूर का फिल्म फाइटर में स्वागत किया है। फोटो में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म के निर्देश सिद्धार्थ आनंद और अनिल कपूर दिख रहे हैं।

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, 'को-स्टार के रूप में फिल्म के सेट पर आपकी शानदार उपस्थिति को देखने से लेकर, अंत में आपके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का अवसर मिलने तक, फाइटर के लिए बेहद उत्साहित हूं। फिल्म निर्माता और अभिनेता ने इस जानकारी को अभिनेता अनिल कपूर के 65वें बर्थडे के मौके पर शेयर किया था।'

शादी के बाद कैटरीना का विक्की कौशल के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

क्रिसमस पर विक्की कौशल-कटरीना कैफ ने अपनी फोटो शेयर करते हुए फैंस को क्रिसमस के अवसर पर बधाई दी। तस्वीर में विक्की कौशल और कटरीना प्यार एक-दूसरे के गले लगते दिख रहे हैं। रूम में लाइट्स से जगमगाता क्रिसमस ट्री भी रखा हुआ नजर आ रहा है। मतलब फोटो देख क्रिसमस वाइब्स आ रही थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर