Bollywood News Top 5: अक्षय कुमार ने शुरू की रक्षाबंधन की शूटिंग, सेलेब्स ने ऐसे मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Bollywood News 21 June 2021 Top 5: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेलेब्स ने भी जमकर योग किया। अक्षय बंधन ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जानिए आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

Akshay Kumar
Akshay Kumar 
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार ने फिल्म रक्षाबंधन की आज शूटिंग शुरू कर दी है।
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेलेब्स ने फोटो और वीडियो शेयर किए।
  • धनुष और सोनम कपूर की फिल्म रांझणा को आठ साल पूरे हो गए हैं।

मुंबई. खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बी टाउन सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर योग करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। जानिए बी टाउन की आज की बड़ी खबरें। 

अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के पहले दिन की फोटो शेयर की। इस फिल्म को उन्होंने अपनी बहन अल्का भाटिया को डेडिकेट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर होंगी। रक्षाबंधन में अक्षय कुमार की बहन का किरदार सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत निभाने जा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

सेलेब्स ने शेयर किए फोटो
योगा डे के मौके पर सेलेब्स अपने फोटोज शेयर कर रहे हैं।  अमिताभ बच्चन ने योगा करते हुए फोटो शेयर कर लिखा- "और योगा... आपके शरीर का सबसे अच्छा दोस्त ..।" आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर योग करते हुए वीडियो शेयर किया। सारा अली  खान ने योग करते हुए फोटो शेयर की और लिखा, योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है।' अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर मेडिटेशन करते हुए फोटो शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

रांझणा को हुए आठ साल 
सोनम कपूर, धनुष की फिल्म रांझणा को आठ साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म डायरेक्टर आनंद एल राय की अभी तक की सबसे हिट फिल्म रही है। फिल्म की कहानी कुंदन की है, जिसे बचपन में पहली नजर में जोया से प्यार हो जाता है। जोया पढने के लिए दिल्ली चली जाती है, वहां उसे जसजीत सिंह से प्यार हो जाता है। कुंदन अपने प्यार का इंतजार कई साल तक करता है। आखिर में जोया का इंतजार ही उसकी मौत का कारण बन जाता है।

कंगना रनौत ने बताए योग के फायदे
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बताया कि योग से ही उनकी बहन रंगोली चंदेल की आंख की रोशनी वापसी आई।  कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रंगोली जब 21 साल की थी, तब एक सरफिरे ने उस पर एसिड फेंक दिया था। दो-तीन साल में उसे 53 सर्जरियों से गुजरना पड़ा। रंगोली ने योगाभ्यास किया। इसके बाद मैंने उसमें गजब ट्रांसफॉर्मेशन देखा। योग के कारण उसकी एक आंख की रोशनी भी वापस आ गई। 

आलिया कश्यप ने शेयर किया वीडियो
फादर्स डे के मौके पर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आलिया कश्यप ने पिता अनुराग कश्यप से सवाल किया, 'अगर मैं कभी प्रेग्नेंट होती हैं और आपको आकर इस बारे में बताती हैं तो आपका कैसा रिएक्शन होगा?'

अनुराग कश्यप ने  कहा, 'मैं देखूंगा और तुमसे पूछूंगा कि क्या तुम यह चाहती हो। इसके बाद जो तुम चाहोगी, तुम जो कुछ भी करना  हैं, मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर