Bollywood Newsmaker: PM नरेंद्र मोदी के समर्थन में आईं कंगना रनौत, मलाइका की शादी और बच्चे पर अर्जुन ने की बात

Bollywood News 22 May 2021 Newsmakers: 22 मई यानी शनिवार को बॉलीवुड जगत से कई सारी खबरें देखने को मिली है। एक नजर डालते हैं आज की अहम खबरों पर।

Bollywood Newsmakers Malaika Arora to Kangana Ranaut Supports PM narendra modi To
बॉलीवुड सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • श्रेया घोषाल ने दिया एक बेटे को जन्म।
  • मलाइका अरोड़ा की पहली शादी और बच्चे पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर।
  • एक नजर डालते हैं आज की अहम खबरों पर।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने पीएम मोदी के शुक्रवार को भावुक होने वाले पल पर अपनी बात कही है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'आंसू असली थे या नकली, आप आंसू की टेस्ट में उलझना चाहते हैं या आप किसी ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक बुद्धिमत्ता और सहनशक्ति को स्वीकार करना चाहते हैं, जो दूसरों के दुःख से हिल जाता है या यह जानने के लिए परवाह करता है कि यह दर्द असहनीय होता है। उसे साझा करना होगा, वे आंसू एक अनजान घटना के रूप में हुए या वे सचेत प्रयास थे। यह कैसे मायने रखता है? क्या यह मायने रखता है? कुछ लोग हर समाधान के लिए समस्या ढूंढते हैं। मैं आपके आंसुओं को स्वीकार करती हूं प्रधानमंत्री मैं आपका दुख बांटने देती हूं....जय हिंद।'

म्यूजिक डारेक्टर राम लक्ष्मण का निधन
'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्मों में हिट गाने देने वाले मशहूर म्यूजिक डारेक्टर राम लक्ष्मण का निधन हो गया है। राम लक्ष्मण 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। राम लक्ष्मण का निधन आज यानी 22 मई की सुबह हो गया। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डारेक्टर राम लक्ष्मण बीते काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्होंने नागपुर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। राम लक्ष्मण के निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। म्यूजिक डारेक्टर को सेलेब्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे हैं। सलमान खान और लता मंगेशकर ने राम लक्ष्मण के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

मलाइका अरोड़ा की पहली शादी और बच्चे पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई साल से रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन और मलाइका के बीच उम्रे के फासले को लेकर कई बार ट्रोल किया गया है। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की पहली शादी, बच्चे और अतीत पर अपनी राय रखी है। फिल्म कंपैनियन को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा,‘मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए।' अर्जुन कपूर आगे कहते हैं, 'वह एक बीता हुआ कल है... और मैं उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।' अर्जुन कहते हैं कि ‘मैं कोशिश करता हूं और एक सम्मानजनक सीमा रखता हूं। मैं वही करता हूं जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको एक सीमा बनानी होगी।'

श्रेया घोषाल ने दिया एक बेटे को जन्म
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर पहले बच्चे ने जन्म हुआ है। गायिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक नोट साझा करके ये खुशखबरी दी है। श्रेया घोषाल ने लिखा, 'भगवान ने आज दोपहर हमें एक अनमोल बच्चे का आशीर्वाद दिया है। यह एक ऐसा इमोशन है जिसे पहले कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं। हमारी खुशी में हमें अपना अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'

फैमिली मैन का आएगा तीसरा सीजन
मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन की अपार सफलता के बाद फिल्म मेकर्स इसका दूसरा सीक्वल लेकर आ रहे हैं। सीजन 2 के लिए दर्शक लंबे समय से आंख गड़ाए खड़े थे, ऐसे में फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज वाजपेयी की पॉपुलर वेब सीरीज द फैमिली मैन का दूसरा सीजन जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रहा है। फिल्म मेकर्स के मुताबिक फैमिली मैन का दूसरा सीजन पहले की तुलना में दोगुना कॉमिक, थ्रिलर और सस्पेंस से भरा हुआ है। आपको बता दें मनोज वाजपेयी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जी हां फैमिली मैन के दूसरे सीजन के बाद इसका तीसरा सीक्वल भी जल्द ही रिलीज होगा। 

हैप्पी बर्थडे सुहाना खान 
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सुहाना ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह पहले से ही काफी पॉपुलर है। हाल ही में, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को सार्वजनिक किया है। सुहाना एक ऐसी स्टारकिड हैं जो सिंपल लेकिन एक्सपेंसिव ऑप्शन का चुनाव करती हैं। 

कंगना के बॉडीगार्ड पर एफआईआर दर्ज
कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप का आरोप लगा है। कुमार हेगड़े के खिलाफ डीएन नगर कुमार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार हेगड़े के खिलाफ ये आरोप 30 साल के एक ब्यूटीशियन ने लगाया है। हेगड़े ने शादी का आश्वासन दिया था। इसके बाद उस लड़की का यौन शोषण किया है। एफआईआर के मुताबिक कुमार हेगड़े और पीड़ित बीते आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। हेगड़े ने पीड़ित को पिछले वर्ष जून में शादी का भरोसा दिया था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला को यकीन था कि दोनों शादी कर लेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर