‘सलमान खान के घर अगले दो घंटे में होगा ब्लास्ट', फर्जी ईमेल मिलने के बाद पुलिस के उड़े होश

बॉलीवुड
Updated Dec 14, 2019 | 17:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

'सलमान खान के घर अगले दो घंटे में ब्लास्ट होगा' इस फर्जी ईमेल ने मुंबई पुलिस के होश उड़ा दिए। पुलिस ने इसके बाद चार घंटे तक गैलेक्सी अपार्टमेंट में सर्च ऑपरेशन चलाया। जानिए किसने भेजा ये ईमेल...

Salman Khan
Salman Khan 
मुख्य बातें
  • सलमान खान के घर में बम की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया।
  • मुंबई पुलिस को ईमेल 4 दिसंबर को भेजा गया था। इसके बाद सलमान के घर सर्च ऑपरेशन चला।
  • पुलिस को सर्च ऑपरेशन के बाद जब कुछ नहीं मिला तब पता चला कि ये फर्जी है।

मुंबई. सलमान खान के घर में बम है। ये ईमेल पढ़कर मुंबई पुलिस के होश उड़ गए। यही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक बम निरोधक दस्ता भी सलमान खान के घर पहुंच गया था। उनके घर में चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। हालांकि, ये ईमेल झूठा निकला है।    

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस को ये ईमेल 4 दिसंबर को भेजा गया था। इसमें लिखा था- 'बांद्रा स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर अगले दो घंटे में ब्लास्ट होगा, रोक सकते हो तो रोक लो।'

ईमेल मिलने के बाद पुलिस तुरंत घर पर आई थी और बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्ववायड सलमान खान के घर रवाना हो गया। सलमान खान के घर बम निरोधी दस्ते ने चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन किया। इस दौरान उनके पिता सलीम खान, मां सलमा खान, बहन अर्पिता खान को इस बात की जानकारी दी गई।   

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy bday daddy . . . A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

 

कोर्ट के सामने किया गया पेश
पुलिस को सर्च ऑपरेशन के बाद जब कुछ नहीं मिला तब पता चला कि ये फर्जी है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि इस ईमेल को  गाजियाबाद के एक 16 साल के लड़के ने भेजा था। हालांकि, जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो वह फरार हो गया। 

पुलिस ने लड़के के भाई को उसकी करतूत के बारे में बताया। यही नहीं, पुलिस ने लड़के को सरेंडर करना का नोटिस भेजा था। इसके बाद लड़के के भाई ने उसे घर में आने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने जवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां उसे छोड़ दिया गया।   

 

 

घर पर नहीं थे सलमान खान
पुलिस जिस वक्त सलमान के घर पर सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, उस वक्त वह घर पर नहीं थे। पुलिस के मुताबिक- हमने सलमान के घर के हर कोने की चैकिंग की थी। हालांकि, हमें कुछ भी नहीं मिला था। 

 

 

सलमान खान को इससे पहले बिशनोई समाज की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म दबंग 3 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर