Salman Khan Health Issue: सलमान खान को है ये बीमारी, जानें क्यों फैमिली ने दी Bigg Boss 13 छोड़ने की सलाह

टीवी मसाला
Updated Dec 11, 2019 | 09:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सलमान खान की फैमिली ने उन्हें बिग बॉस छोड़ने की सलाह दी है। जी हां, खान फैमिली नहीं चाहती है कि सलमान अब आगे बिग बॉस का हिस्सा रहें....

Salman Khan family Advised to left reality show bigg Boss 13
सलमान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सलमान खान फिल्मों के साथ लंबे टाइम से बिग बॉस की शूटिंग कर रहे हैं।
  • टाइट शेड्यूल के कारण सलमान की हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ रहा है।
  • अब सलमान की फैमिली ने उन्हें बिग बॉस छोड़ने की सलाह दी है।

बिग बॉस-13 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ये सीजन पिछले सभी सीजन्स की तुलना में काफी हिट रहा है। इसी वजह से बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने बताया कि शो 5 हफ्तों के लिए और एक्सटेंड किया गया है। हालांकि बढ़ाए गए दिनों में सलमान खान होस्टिंग करते नजर नहीं आएंगे। बताया जा रहा है कि सलमान खान की फैमिली ने उन्हें बिग बॉस छोड़ने की सलाह दी है। जी हां, खान फैमिली नहीं चाहती है कि सलमान अब आगे बिग बॉस का हिस्सा रहें। 
दरअसल लगातार फिल्मों के साथ बिग बॉस की शूटिंग करने से सलमान खान की हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है। वो खुद भी कई बार बिग बॉस में कह चुके हैं इसे हैंडल करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@salmanholics) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@salmanholics) on

 

डैकन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा प्रेशर लेने के कारण सलमान की हेल्थ पर असर पड़ रहा है और इसीलिए फैमिली चाहती है कि वो बिग बॉस छोड़ दें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@salmanholics) on

 

इस बीमारी से जूझ रहे सलमान
सामने आई जानकारी के मुताबिक सलमान खान Trigeminal Neuralgia नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसीलिए ज्यादा गुस्सा करने से उनकी सेहत बिगड़ जाती है। वहीं बिग बॉस के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट के बीच खूब झगड़े हो रहे हैं। जो कि सलमान खान को खूब गुस्सा दिलाते हैं और ये उनकी हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। इसीलिए खान फैमिली ने सलमान को हिदायत दी है कि शो की वजह से वो अपनी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर