Chupke Chupke Remake : इस कॉम‍िक रोल में धर्मेंद्र को मिली थी खूब तारीफ, अब फ‍िर पर्दे पर लाएंगे राजकुमार राव

बॉलीवुड
Updated Oct 15, 2019 | 13:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Chupke Chupke Remake : राजकुमार राव जल्‍द ही धर्मेंद्र के एक पॉपुलर किरदार में नजर आएंगे। उनको चुपके चुपके के रीमेक के लिए साइन क‍िया गया है।

Rajkummar Rao
Rajkummar Rao  |  तस्वीर साभार: Instagram

राजकुमार राव ने हर तरह के किरदारों में खुद को साब‍ित क‍िया है और कमर्शल फ‍िल्‍मों में भी उनको साइन क‍िया जा रहा है। द‍िवाली के मौके पर रिलीज हो रही मेड इन चाइना इसी बात का सबूत है। वैसे राजकुमार राव के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्‍ट है। 

दरअसल, 1970 के दशक की बड़ी ह‍िट और चर्च‍ित फ‍िल्‍म चुपके चुपके का रीमेक बन रहा है और इसमें राजकुमार राव को साइन किया गया है। पुणे मिरर से बातचीत में राजकुमार राव ने बताया क‍ि वह डॉक्‍टर परिमल त्र‍िपाठी के किरदार में नजर आएंगे। ओर‍िज‍िनल फ‍िल्‍म में इस किरदार को धर्मेंद्र ने निभाया था। फ‍िलहाल फ‍िल्‍म की स्‍क्र‍िप्‍ट पर काम चल रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on

 

चुपके चुपके के डायरेक्‍टर ऋष‍िकेश मुखर्जी हैं और बॉलीवुड में साफ-सुथरी कॉमेडीज में इस फ‍िल्‍म की खास जगह है। बता दें क‍ि इस फ‍िल्‍म में भी धर्मेंद्र और अमिताभ बच्‍चन की जोड़ी थी। वहीं धर्मेंद्र के अपोज‍िट शर्मिला टैगोर थीं। 

वहीं राजकुमार राव जल्‍द ही पर्दे पर अब मेड इन चाइन में द‍िखेंगे जो द‍िवाली के मौके पर अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 और तापसी व भूमि की सांड की आंख से भ‍िड़ेगी। फ‍िल्‍म में राजकुमार राव के अपोज‍िट मौनी रॉय हैं और इसके गाने ह‍िट हो रहे हैं। तो देखते हैं क‍ि तीनों में से कौन सी फ‍िल्‍म दर्शकों को पसंद आती है! 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर