नहीं देखी होगी Suhana Khan की इतनी खूबसूरत तस्वीर, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड
Updated Oct 15, 2019 | 11:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुहाना की यह तस्वीर उनकी अब तक की सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक है।

Suhana Khan
Suhana Khan 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की नई फोटो सामने आई है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं
  • सुहाना की यह मिरर सेल्फी है जिसमें वो ब्लैक ड्रेस पहने अपनी दोस्त के साथ दिख रही हैं
  • सुहाना की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सबसे चर्चित और पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। अक्सर उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही सुहाना की नई तस्वीर सामने आई है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

सुहाना की जो फोटो सामने आई है वो मिरर सेल्फी है। इसमें सुहाना अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं और फोटो में दोनों ब्लैक ड्रेस पहने हुए हैं, इसमें सुहाना ने बालों को खुला रखा है। अपने इस लुक के साथ सुहाना ने रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया। फोटो में वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SUHANA KHAN STANS (@suhanakhanx) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suhana Fc (@suhanaxhan2) on

यह पहली बार नहीं है जब सुहाना की कोई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो। कुछ समय पहले भी सुहाना की एक फोटो सामने आई थी जिसमें वो अपने फ्रेंड्स के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती करती नजर आ रहीं थीं। फोटो में उनके हाथ में कॉफी और फाइल देखी नजर आ रही थी। वहीं एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो मस्ती के मूड में दिख रहीं थीं।

इंग्लैंड के आर्डिंग्ली से हुईं ग्रैजुएट

सुहाना ने इस साल इंग्लैंड की आर्डिंग्ली से ग्रैजुएशन पूरी की है। सुहाना ग्रैजुएट तो हुईं इसके साथ ही उन्होंने ड्रामा में योगदान के लिए मिला Russell cup भी जीता था। इस दौरान शाहरुख और गौरी खान ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by suhana khan ( READ BIO PLS) (@suhanakha2) on

 

 

 

कर रहीं हैं एक्टिंग की पढ़ाई

मालूम हो कि सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, जहां वो  एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। एडमिशन के बाद सुहाना का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो यूनिवर्सिटी की सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रहीं थीं। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के बाद उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं जिनमें वो काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर