जिम हुए बंद तो घर पर ही वर्कआउट कर रहीं ये एक्ट्रेसेस, शिल्पा शेट्टी- कैटरीना कैफ तक ने शेयर की वीडियो

Bollywood Actresses Workout Videos: कोरोना वायरस के चलते स्कूल, कॉलेज और जिम तक बंद हो गए हैं, जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेसेस घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं। जिसकी वीडियोज उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

Gym Videos
Gym Videos 
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस के चलते स्कूल, कॉलेज के साथ- साथ जिम बंद हो गए हैं
  • जिम बंद होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेसेस घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं
  • कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और जैकलीन फर्नांडीस तक ने अपनी वर्कआउट वीडियोज पोस्ट की हैं

कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए भारत सरकार कई काम कर रही है तो वहीं राज्य सरकार भी इस काम में उनकी मदद कर रही है। इससे बचने के लिए ना केवल स्कूल, कॉलेजों और सिनेमाघरों को बंद किया गया है बल्कि जिम भी बंद कर दिए गए हैं। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने वर्कआउट जारी रखने का फैसला किया है।

बीते दिनों महाराष्ट्र में जिम बंद कर दिए गए हैं जिसके चलते बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जिम नहीं जा पाएंगी लेकिन उन्होंने घर पर रहते हुए ही अपनी फिटनेस को मेंटेन करने का तरीका निकाल लिया है और वो घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपनी जिम ट्रेनर यासमीन कराचीवाला के साथ वर्कआउट करते हुए कई वीडियोज शेयर कीं, जिन्हें आसानी से घर पर किया जा सकता है। इन वीडियोज में कैटरीना खुली छत पर वर्कआउट करती दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो अपने फैंस को बता रही हैं कि किस तरह घर में रहते हुए भी वो अपनी फिटनेस का ख्याल रख सकते हैं। शिल्पा ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वो सीढ़ियों का इस्तेमाल कर वर्कआउट कर रही हैं, जिसे कोई भी आसानी से अपने घर में कर सकता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SOPHIE (@sophiechoudry) on

जैकलीन फर्नांडीस ने भी सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए अपनी वीडियो पोस्ट की जिसमें वो स्ट्रेचिंग करती दिख रही हैं। वहीं एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी वर्कआउट करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। सोफी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर हम जिम नहीं जा सकते तो इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि हम वर्कआउट नहीं कर सकते। स्ट्रेच करें, योगा करें, सीढ़ियां चढें और उतरें या मेरी तरह थोड़ा पिलाटे करें लेकिन हेल्दी रहने के लिए फिट रहें। 

तो अगर आप भी जिम नहीं जा पा रहे हैं लेकिन वर्कआउट कर फिट रहना चाहते हैं तो इन एक्ट्रेसेस के वीडियोज को फॉलो कर सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर