Sonam Kapoor weight loss tips: इस वर्कआउट और डाइट से सोनम कपूर ने घटाया 31 किलो वजन, खुद को यूं बनाया फिट

हेल्थ
Updated Nov 15, 2019 | 07:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आहुजा रियल लाइफ में फिटनेस फ्रीक हैं। एक समय था जब सोनम कपूर काफी मोटी हुआ करती थी। बता दें कि बॉलीवुड में आने से पहले उनका वजन 86 किलो था।

Sonam Kapoor weight loss tips
Sonam Kapoor weight loss tips 
मुख्य बातें
  • फिल्म सावरियां के लिए सोनम कपूर को अपना वजन कम करना पड़ा था।
  • सोनम कपूर के वजन घटाने की यात्रा लोगों को काफी प्ररित करता है।
  • सोनम कपूर स्ट्रिक्ट वर्कआउट रूटीन फॉलो करती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस रियल लाइफ में अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। इंडस्ट्री में आने से पहले उनका वजन काफी ज्यादा था। बता दें कि उनका वजन 86 किलो था। वहीं एक्ट्रेस पीसीओडी बीमारी से ग्रसित होने की वजह से उन्हें वजन कम करने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी।

फिल्म सावरियां के लिए सोनम कपूर को अपना वजन कम करना पड़ा था। इस फिल्म से ही सोनम कपूर से बॉलीवुड में कदम रखा था। ऐसे में एक्ट्रेस ने परफेक्ट फिगर पाने के लिए काफी मेहनत की है। सोनम कपूर के वजन घटाने की यात्रा लोगों को काफी प्ररित करता है। बता दें कि सोनम कपूर बॉलीवुड में फैशन गोल ही नहीं बल्कि फिटनेस गोल भी देती हैं। योगा से लेकर अपनी फिटनेस के लिए वो सख्त डाइट भी फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के वेट लॉस टिप्स के बारे में...

सोनम कपूर वर्कआउट रूटीन
सोनम कपूर स्ट्रिक्ट वर्कआउट रूटीन फॉलो करती हैं। जिसमें वेट ट्रेनिंग से लेकर पाइलेट्स शामिल है। ये वर्कआउट उनके शरीर को मजबूत बनाता है और स्थिरता लाता है। इसके साथ ही उन्हें अपने काम में बैलेंस और लचीलापन लाने में मदद करता है। इसके अलावा एक्ट्रेस के वर्कआउट रूटीन में कार्डियो के साथ-साथ फंक्शनल ट्रेनिंग भी शामिल हैं। सोनम की दिन की शुरुआत योगा से होती है जिसके बाद वो बाकी वर्कआउट को फॉलो करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

सोनम कपूर का डाइट प्लान
सोनम कपूर  की मां उनकी डायट का खास ध्यान देती हैं। बता दें कि सोनम कपूर की मां उन्हें अनहेल्दी खाना से कोसो दूर रखती हैं।इसके अलावा मीठा और तैलीय पदार्थ से वो उन्हें बिल्कुल दूर रखती हैं। वो सोनम के स्नैक्स को हमेशा हेल्दी रखती है। वह बहुत सारे ड्राई फ्रूट्स और नट्स के साथ अपने स्नैक्स को हेल्दी रखती हैं। इसके अलावा हाइड्रेट रखने के लिए अपनी डाइट में तरल पदार्थ को भी शामिल करती हैं। वो चीनी के सेवन को कम से कम करने की कोशिश करती है और कभी कभी नैचुरल चीनी को प्राथमिकता देती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

वो अपने भोजन को तुलनात्मक रूप से स्वस्थ रखती है क्योंकि उनका पेट कमजोर है और उन्हें अपने खाने को लेकर काफी सावधान रहना पड़ता है। एक्ट्रेस 5 से लेकर 6 बार भोजन करती है जिसमें पौष्टिक और हेल्दी आहार ही शामिल होता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस खुद को अनहेल्दी और जंक फूड से दूर रखती हैं। इसके अलावा वो अपने डायट विशेषज्ञ द्वारा निर्धारित डाइट का पालन करती है। वहीं वो डाइट समय समय पर उनके शरीर के साथ हिसाब से बदलता भी रहता है।

अगली खबर