Chhapaak Video: दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह नहीं इस एक्टर संग मनाया नया साल, पंजाबी गाने पर किया जबरदस्त डांस

बॉलीवुड
Updated Jan 01, 2020 | 17:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone Vikrant Massey Dance Video: छपाक स्टार्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी पंजाबी सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं।

Chhapaak star Deepika Padukone Vikrant Massey dance on Punjabi song And Celebrate New Year 2020
दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनी है।
  • दीपिका पादुकोण इसमें मालती का किरदार निभा रही हैं।
  • फिल्म में विक्रांत मैसी उनके बॉयफ्रेंड और सोशल एक्टिविस्ट बने हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म छपाक को लेकर चर्चा में है। फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिलहाल दीपिका पादुकोण इसके प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका अपने को-स्टार विक्रांत मैसी के साथ पंजाबी सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों इसी डांस वीडियो के जरिए नए साल का जश्न मना रहे हैं। 
दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी का ये वीडियो शूटिंग के दौरान का है। जब दोनों अपनी सीन के बाद कार में साथ बैठे दिख रहे हैं। तभी एक पंजाबी सॉन्ग चलता है। जिस पर दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी अलग-अलग डांस स्टेप्स के साथ नाचते नजर आते हैं। दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'नए साल का स्वागत करते हुए अपने क्राइम पार्टनर के साथ... छपाक,10जनवरी।' दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों को अबतक लाखों लाइक मिल चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on


फिल्म की अगर बात करें तो छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनी है। इसमें दीपिका के किरदार का नाम 'मालती' है। फिल्म में विक्रांत मैसी उनके बॉयफ्रेंड और सोशल एक्टिविस्ट के रूप में नजर आएंगे। दर्शकों को पहली बार ये जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। मेघना गुलजार की छपाक अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसकी टक्कर अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर से होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर