Deepika, Hrithik Photo: एक ही फ्रेम में नजर आए दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन, यूजर्स बोले - एक मूवी प्लीज

बॉलीवुड
Updated Dec 16, 2019 | 07:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone and Hrithik Roshan Photo: हाल ही में सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की एक फोटो वायरल हो रही है, जिस देख कर यूजर्स उन्हें साथ काम करते देखने की ख्वाहिश जाहिर कर रहे हैं।

Deepika, Hrithik Photo: एक ही फ्रेम में नजर आए दीपिका  पादुकोण और ऋतिक रोशन, यूजर्स बोले - एक मूवी प्लीज
Deepika Padukone and Hrithik Roshan Photo: दीपिका और ऋतिक की फोटो हुई वायरल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका और ऋतिक की फोटो हुई वायरल
  • फोटो में दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छे लग रहे हैं
  • यूजर्स उन्हें एक फिल्म में साथ काम करते देखना चाहते हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन में बिजी हैं। काफी वक्त बाद वे बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फैंस अभी से उनकी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वहीं बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन एक्शन फिल्म वॉर में दिखे थे। हाल ही में दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई चाहता है कि वे साथ में काम करें।

दरअसल दीपिका और ऋतिक की एक फोटो सामने आई है। इसमें दोनों के साथ सेलेब्रिटी मैनेजर रोहिनी अय्यर नजर आ रही हैं। ये फोटो रोहिनी की हाउस पार्टी की है, जिसमें दीपिका और ऋतिक दोनों पहुंचे थे। यहां दीपिका एक ब्लैक आउटफिट में रेड लिपस्टिक के साथ हॉट लग रही हैं। वहीं ऋतिक वाइट प्रिटेंड शर्ट पर कैप लगाए चार्मिंग लग रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Cute Click #DeepikaPadukone #hrithikroshan #rohiniiyer #instalove #manavmanglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कमेंट किया कि मैं इन्हें एक फिल्म में साथ देखना चाहती हूं, ये साथ में हॉट लगते हैं। वहीं दूसरे ने लिखा कि हमें इन्हें साथ में किसी फिल्म में देखने का मौका कब मिलेगा? इतना ही नहीं, एक यूजर ने दीपिका और ऋतिक को 'ऋपिका' नाम भी दे दिया।

इसके अलावा इसी पार्टी की और फोटोज में भी काफी स्टार्स के साथ दीपिका और ऋतिक नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सत्ते पे सत्ता के रीमेक के लिए पहले ऋतिक और दीपिका का नाम आ रहा था। इस फिल्म को फराह खान और रोहित शेट्टी बनाने वाले हैं। हालांकि बाद में दीपिका की जगह अनुष्का शर्मा का नाम लिया जाने लगा। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapiku) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनी है। इसमें दीपिका के साथ विक्रांत मेसी नजर आएंगे। मेघना गुलजार की ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर