Hrithik Roshan बने एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष, लिस्‍ट में शाहिद कपूर और टाइगर श्रॉफ का भी नाम

बॉलीवुड
Updated Dec 05, 2019 | 11:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sexiest Asian male of the decade in UK poll: ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्‍टर ऋतिक रोशन एशिया के सबसे सेक्‍सी पुरुष बने हैं। इस लिस्‍ट में शाहिद कपूर और टाइगर श्रॉफ भी शामिल हैं।

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan  

Sexiest Asian male of the decade in UK poll: ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्‍टर ऋतिक रोशन इन द‍िनों अपनी फ‍िल्‍म वॉर की सफलता का आनंद ले रहे हैं और इस बीच एक ऐसी खबर आई है जो उनके इस आनंद को कई गुना बढ़ा देगी। बॉलीवुड के बेहद स्‍मार्ट एक्‍टर ऋतिक रोशन ने एशिया के सबसे सेक्‍सी पुरुष का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस लिस्‍ट में शाहिद कपूर और टाइगर श्रॉफ का भी नाम है। 

खासबात ये है कि सेक्सिएस्ट एशियन मेन ऑफ द ईयर 2019 बनने के साथ ही ऋतिक रोशन को इस दशक का सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष माना गया है। ब्रिटेन में एक सालाना ऑनलाइन चुनाव में वोट के आधार पर यह फैसला किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

इस लिस्‍ट में कबीर सिंह बनकर स्‍क्रीन पर छा जाने वाले एक्‍टर शाहिद कपूर दूसरे, टेलीविजन अभिनेता विवियन डीसेना तीसरे और वॉर में ऋतिक संग नजर आए टाइगर श्रॉफ चौथे स्‍थान पर हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

बता दें कि बीते साल ऋतिक रोशन इस लिस्‍ट में पांचवे नंबर पर थे, वहीं शाहिद कपूर तीसरे नंबर पर थे। 2017 में शाहिद कपूर इस लिस्‍ट में पहले स्‍थान पर थे वहीं ऋतिक रोशन दूसरे स्‍थान पर थे। वहीं 2016 की ल‍िस्‍ट की बात करें, तो जयान मल‍िक पहले स्‍थान पर थे, जबक‍ि ऋतिक रोशन दूसरे नंबर पर थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

इस सम्‍मान के लिए ऋतिक रोशन ने अपने प्रशंसकों का आभार जताया है। ब्रिटिश साप्ताहिक समाचार-पत्र ईस्टर्न आई की तरफ जारी रैकिंग के बाद ऋतिक ने कहा- ‘मैं हर किसी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो ऐसा महसूस करते हैं और मुझे वोट दिया है। मैं अभिभूत हूं। चीजों के बड़े परिदृश्य में महज एक व्यक्ति का रूप प्रासंगिक नहीं होता है। मैं लोगों को उनके देखने के तरीके से नहीं आंकता हूं। इसी तरह, मैं अपने आप को जिस तरह से देखता हूं, उसके अनुसार खुद को नहीं आंकता।’

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर