कान्स 2022 के लिए फ्रांस पहुंचीं दीपिका पादुकोण, 11 घंटे की फ्लाइट जर्नी में किया सिर्फ एक काम

Deepika Padukone Cannes 2022: दीपिका पादुकोण के लिए खास होगा क्योंकि इस बार वो एक जूरी मेंबर के रूप में कान्स पहुंची हैं। वो पहली बार, कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी में शामिल हो रही हैं...

Cannes 2022 Deepika Padukone reaches France for after a long flight-
दीपिका पादुकोण। 
मुख्य बातें
  • कान्स 2022 का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • 75वें 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' का आयोजन 17 मई से हो रहा है।
  • ये साल दीपिका पादुकोण के लिए खास होगा।

Cannes 2022: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फेस्टिवल द कान्स के लिए दीपिका पादुकोण भी फ्रांस पहुंच चुकी हैं। अब कान्य में खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका भी इस साल रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरने वाली हैं। ये साल दीपिका पादुकोण के लिए खास होगा क्योंकि इस बार वो एक जूरी मेंबर के रूप में कान्स पहुंची हैं। वो पहली बार, कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी में शामिल हो रही हैं। 75वें 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' का आयोजन 17 मई से हो रहा है। दीपिका को 75th Cannes film Festival के लिए जूरी सदस्य के रूप में चुना गया है, इसलिए फैंस बेसब्री से उनके रेड कॉर्पेट पर आने का इंतजार कर रहे हैं।

अब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कान्स पहुंचने का एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि उनकी यात्रा कैसी रही? दीपिका इस वीडियो में बता रही हैं कि उन्होंने अपनी लंबी यात्रा में क्या-क्या किया। दीपिका ने खुलासा किया कि यह जर्नी बिल्कुल भी बुरी नहीं थी, वास्तव में...। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह एलए से अपनी 11 घंटे की उड़ान के दौरान सोई थीं। वह पूरी फ्लाइट में सोई रहीं। बाद में दीपिका सोचती रहीं कि उन्हें खाना चाहिए या सोना? क्या यह सबसे बड़ा कनफ्यूजन नहीं है? मुझे नहीं पता कि मुझे सोना चाहिए या खाना चाहिए...। लेकिन मुझे लगता है कि खाना हमेशा एक अच्छा ऑप्शन है। 

पढ़ें- पृथ्वीराज के लिए सनी देओल थे पहली पसंद, जानें कैसे अक्षय कुमार को मिली ये बड़ी फिल्म

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone)

कान्स जूरी पैनल की बात करें तो इसमें दीपिका अलावा अन्य नामों में ईरानी फिल्म निर्माता असगर फरहादी, स्वीडिश अभिनेत्री नूमी रैपेस, अभिनेत्री पटकथा लेखक निर्माता रेबेका हॉल, इटालियन अभिनेत्री जैस्मीन ट्रिंका, फ्रांसीसी निर्देशक लाडज ली, अमेरिकी निर्देशक जेफ निकोल्स और नॉर्वे के निर्देशक जोआचिम ट्रायर शामिल हैं।

बता दें, दीपिका पादुकोण ने अब तक 30 से अधिक फीचर फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में विन डीजल के साथ बतौर हिरोईन भी काम किया है। साथ ही वो छपाक और 83 की प्रोडक्शन कंपनी का हिस्सा रही हैं। दीपिका जल्द ही फिल्म 'द इंटर्न' में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर