Krrish 4 में ऋतिक रोशन संग रोमांस करती नजर आएंगी दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई

Hrithik Roshan New Film Krrish 4: दीपिका पादुकोण एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस को लेकर ऐसी खबर आ रही है कि जल्द वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैं।

Deepika padukone in Krrish 4
Deepika padukone in Krrish 4 
मुख्य बातें
  • कृष 4 में एक साथ नजर आएंगे दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन
  • दीपिका ने कहा-वो ऋतिक रोशन के साथ काम करना चाहती हैं।
  • छपाक के बाद एक्ट्रेस जल्द नई फिल्म 83 में दिखाई देंगी।

दीपिका पादुकोण इस साल फिल्म छपाक में नजर आई थी। फिल्म भले ही बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन लोगों ने एक्ट्रेस की एक्टिंग को खूब सराहा। बता दें कि एक्ट्रेस की ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था। वहीं अब ऐसी खबर आ रही है कि एक्ट्रेस जल्द पर्दे पर ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आने वाली हैं।

फिल्म कृष 4 में ऋतिक रोशन के संग काम करने के सवाल पर दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा कि ये मेरे लिए भी खबर है। मैंने इस बारे में पहले नहीं सुना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऋतिक रोशन एक शानदार और टैलेंटेड एक्टर हैं। एक एक्टर होने के नाते मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं।

बता दें कि दीपिका और ऋतिक  अब तक किसी फिल्म में साथ नजर नही आए हैं। अगर दोनों को फिल्म कृष 4 में एक साथ कास्ट किया जाता हैं तो बॉलीवुड को एक नई जोड़ी मिल जाएगी। वहीं इससे पहले ऋतिक और दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

ये वीडियो एक पार्टी की थी, जहां ऋतिक अपने हाथों से दीपिका को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। बाद में इस वीडियो को दीपिका पादुकोण ने खुद दोबारा री-पोस्ट किया था। ऋतिक रोशन की कृष' सीरीज की चौथी फिल्म 'कृष 4' को लेकर फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।। वहीं फिल्म की तैयारी काफी दिनों से चल रही है। हालांकि अभी तक इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। शादी के बाद दोनों की ये पहली फिल्म होगी, जिसमें वो पति पत्नी की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि रणवीर फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और उनकी पत्नी की भूमिका में दीपिका नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर