Chhapaak: सात साल बाद दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा-रणवीर सिंह की इस बात पर फिदा होकर की थी शादी

बॉलीवुड
Updated Jan 03, 2020 | 07:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone On Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले सात साल से बी टाउन के पावर कपल हैं। अब दीपिका ने खुलासा किया कि उन्होंने रणवीर सिंह की इस खास क्वालिटी देख शादी की थी।

Deepika Padukone, Ranveer Singh
Deepika Padukone, Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने शादी के एक साल बाद पति रणवीर से जुड़ा खुलासा किया है।
  • दीपिका ने बताया कि वह रणवीर की कौन सी क्वालिटी हर मर्द में देखना चाहती हैं।
  • दीपिका की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

मुंबई. दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक के जरिए लगभग दो साल बाद वापसी करने जा रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे कर रही हैं। दीपिका ने अब रणवीर सिंह के साथ शादी करने का पहली बार असली कारण बताया है। 

दैनिक भास्कर कॉनक्लेव में दीपिका ने बताया कि- सात साल पहले वह रणवीर से बड़ी स्टार थीं। हालांकि, रणवीर इस बात से काफी खुश थे कि मैं उनसे ज्यादा कमाती हूं और उनसे ज्यादा बिजी रहती हूं।  

रणवीर की तारीफ करते हुए दीपिका कहती हैं- उनका ये हुनर सबसे अनोखा है। मैं चाहती हूं कि ये सभी मर्दों में हो। आपको बता दें कि लगभग सात साल डेटिंग करने के बाद रणवीर और दीपिका साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।  

रणवीर के कपड़ों पर कही ये बात
दीपिका पादुकोण ने इस सेशन में पति रणवीर के आउटफिट्स पर भी उनकी टांग खींची। बकौल दीपिका- रणवीर मुझसे भी कपड़े उधार मांग सकता है। उनकी ये बात सुनकर दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे। 

गौरतलब है कि रणवीर ने मुंबई के प्रभादेवी इलाके के ब्यूमैंड टावर्स में एक फ्लैट किराए पर लिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इसी टावर में दीपिका का 4BHK फ्लैट भी है। रणवीर ने इसे तीन साल के लिए प्रति माह 7.25 लाख रुपए किराए पर लिया है।

10 जनवरी को रिलीज होगी छपाक 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण की छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। दीपिका इस फिल्म में एसिड अटैक सरवाइवर मालती का किरदार निभा रही हैं। छपाक में दीपिका के अपोजिट विक्रांत मैसी हैं। 

छपाक के अलावा दीपिका रणवीर के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। 83 में वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव की वाइफ रूमी भाटिया का रोल निभाएंगी। शादी के बाद दीपिका और रणवीर की एक-साथ ये पहली फिल्म है।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर