दीपिका पादुकोण का खुलासा- धोखा देते हुए बॉयफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़ा था, की थी ये गलती

दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें धोखा दे रहा था जिसे उन्होंने रंगे हाथ पकड़ लिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके लिए सेक्स केवल फिजिकल नहीं बल्कि इमोशनल चीज है।

Deepika Padukone
Deepika Padukone 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया था
  • दीपिका ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़ा था
  • मालूम हो कि दीपिका ने साल 2018 में एक्टर रणवीर सिंह से शादी कर ली थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में एक से एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। वो अक्सर अपने काम के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। 

हाल ही में दीपिका ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की और अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया था। दीपिका ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को उन्हें धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा था और धोखा देना उनके लिए मतलब रिश्ता खत्म करने जैसा है और इससे बाहर आने में बहुत समय लग गया था। दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मेरे लिए सेक्स केवल फिजिकल नहीं बल्कि भावनाओं से जुड़ा है। रिलेशनशिप में रहते हुए मैंने कभी धोखा नहीं दिया और ना ही मैं भटकी। अगर मुझे पागल बनाया जाएगा तो मैं उस रिश्ते में क्यों रहूंगी?'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

एक्स बॉयफ्रेंड को दूसरा मौका देना था गलती

दीपिका ने अपने एक रिश्ते के बारे में बात की जिसमें उन्हें धोखा मिला था। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने गलती की थीं जो उस शख्स को दूसरा मौका दिया। मेरे आसपास मौजूद लोगों ने मुझे कहा कि वो अब भी धोखा दे रहा है लेकिन उसने मुझसे विनती की तो मैंने उसे दूसरा मौका दिया। दीपिका ने कहा कि जब रिश्ते में धोखा आ जाता है तो इज्जत और विश्वास खत्म हो जाता है जो कि रिश्ते की बुनियाद हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

मालूम हो कि दीपिका पादुकोण का नाम एक्टर रणबीर कपूर, निहार पांड्या और बिजनेसमैन सिद्धार्थ माल्या से जुड़ चुका है। बाद में फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला के दौरान रणवीर सिंह को डेट करना शुरू किया और साल 2018 में दोनों इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर