दीपिका पादुकोण की हॉट फोटोज देख पिघल गए रणवीर सिंह, कमेंट कर बोले- बेबी रहम करो....

Ranveer Singh Deepika Padukone Photoshoot: दीपिका पादुकोण ने स्विंमसूट पहनकर एक मैगजीन के लिए नया फोटोशूट कराया है। फोटोज में बीचवियर पहने समुंदर किनारे खड़ीं दीपिका हॉट पोज दे रही हैं....

Deepika Padukone bold hot Swimsuit photoshoot Now Ranveer Singh Crazy Comment On Her Pictures
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नई तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा में हैं।
  • इन फोटोज में दीपिका बेहद स्टनिंग और बोल्ड लुक में दिख रही हैं। 
  • बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को भी दीपिका की ये फोटोज काफी अच्छी लगी हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नई तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा में हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में दीपिका बेहद स्टनिंग और बोल्ड लुक में दिख रही हैं। 
दरअसल दीपिका पादुकोण ने स्विंमसूट पहनकर एक मैगजीन के लिए नया फोटोशूट कराया है। इसी फोटोशूट की ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों को दीपिका पादुकोण ने शेयर किया है। दीपिका फोटोज में बीचवियर पहने समुंदर किनारे खड़ी हैं और हॉट पोज दे रही हैं। दीपिका पादुकोण की ये तस्वीरें फैन्स को तो पसंद आ ही रही हैं। साथ ही उनके पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को भी ये फोटोज काफी अच्छी लगी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

तभी तो रणवीर सिंह ने दीपिका की तस्वीरों पर एक मजेदार कमेंट भी किया है। रणवीर सिंह ने लिखा- बेबी रहम करो यार....। जाहिर है दीपिका पादुकोण की हॉटनेस को देखकर रणवीर भी पिघल गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। रणवीर फिल्म में क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे और दीपिका उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाती दिखेंगी। फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh) on

फिल्म में कपिल देव की तरह दिखने के लिए रणवीर ने बहुत मेहनत की और कपिल देव के साथ वक्त बिताया है ताकि वो उनसे जुड़ी छोटी-छोटी बातें सीख सकें। कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर