Deepika Padukone Pregnancy: क्‍या मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? प्रेग्‍नेंसी की खबरों पर खुद दिया ये जवाब

बॉलीवुड
Updated Oct 12, 2019 | 16:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone Pregnancy: पद्मावत और बाजीराव मस्‍तानी जैसी फ‍िल्‍मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने प्रेग्‍नेंसी की खबरों पर चुप्‍पी तोड़ी है।

Deepika Padukone
Deepika Padukone 

Deepika Padukone Pregnancy: पद्मावत और बाजीराव मस्‍तानी जैसी फ‍िल्‍मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने प्रेग्‍नेंसी की खबरों पर चुप्‍पी तोड़ी है। दीपिका पादुकोण ने बीते साल नवंबर महीने में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपना हमसफर चुना था। दोनों इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के कुछ महीने बाद ही दीपिका पादुकोण की प्रेग्‍नेंसी की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं थी। अब पहली बार दीपिका पादुकोण ने इस तरह की खबरों की सच्‍चाई बताई है। 

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक अखबार को इंटरव्यू दिया और प्रेग्‍नेंसी की तमाम अफवाहों का खंडन किया। दीपिका पादुकोण ने कहा कि अजीब लगता है जब जब लोग आपकी चीजों में दिलचस्‍पी दिखाते हैं। आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो शादी कब कर रहे हो, शादी हो गई तो बच्‍चा कब? दीपिका ने बताया कि वह अभी बच्‍चों के लिए तैयार नहीं है। फ‍िलहाल वह काम पर पूरा फोकस कर रही हैं। 

दीपिका पादुकोण ने इंटरव्‍यू में यह भी कहा कि वह बच्‍चा चाहती हैं और उनका-रणवीर को बच्‍चे बहुत प्‍यारे हैं। लेकिन उन्‍हें लगता है कि अभी माता-पिता बनने का सही समय नहीं है। दीपिका ने बताया कि उन्‍होंने अभी तक ये भी नहीं सोचा है कि बच्‍चा क प्‍लान करना है। इसलिए उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर जो खबरें उड़ रही थीं वो पूरी तरह से आधारहीन थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार वह बीते जनवरी में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म पद्मावत में नजर आई थीं। अब वह मेघना गुलजार की फ‍िल्‍म छपाक और रणवीर सिंह के साथ उनकी फिल्म '83' में नजर आने वाली हैं। इस फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में हैं तो दीपिका उनकी पत्‍नी के रोल में। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर