कोरोना वायरस से डरीं Deepika Padukone, रद्द किया पेरिस फैशन वीक का दौरा

Deepika Padukone Paris Fashion week: दीपिका पादुकोण हाल ही में एक फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए पेरिस जाने वाली थी। लेकिन एक्ट्रेस को ये दौरा रद्द करना पड़ा।

deepika padukone
deepika padukone 
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस से डरीं दीपिका पादुकोण।
  • हाल ही में एक्ट्रेस पेरिस फैशन वीक का दौरा रद्द किया है।
  • एक्ट्रेस जल्द नई फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हाल ही में एक्ट्रेस को पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसके लिए उन्होंने तैयारियां भी पूरी कर ली थी।लेकिन फ्रांस में कोरोना वायरस से बढ़ते मामले को देखते हुए उन्होंने अपनी ये यात्रा रद्द कर दी। बता दें कि एक्ट्रेस को ग्लोबल फैशन हाउनस लूई वीटॉन ने निमंत्रण भेजा था। 

दीपिका पादुकोण 3 मार्च को होने वाले  फैशन वीक का हिस्सा बनने वाली थी। हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए उन्होंने ये कदम उठाने का फैसला लिया। एक्ट्रेस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, 'दीपिका पादुकोण चल रहे पेरिस फैशन वीक के अंतगर्त लूई वीटॉन के फैशन वीक 2020 शो में भाग लेने के लिए फ्रांस जाने वाली थीं, हालांकि फ्रांस में कोरोना वायरस के हालिया हालात को देखते हुए उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस छपाक के बाद '83' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। दोनों शादी के बाद पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म 83 क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत की कहानी है, जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। 83 इसी साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

इन फिल्मों में भी नजर आएंगी दीपिका
आने वाले दिनों में दीपिका फिल्म द इंटर्न में नजर आएंगी। इसके अलावा वो शकुन बत्रा की फिल्म में भी नडर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। शकुन बत्रा की फिल्म में वो सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी। वहीं द इंटर्न में वो ऋषि कपूर के साथ दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर