Hrithik Roshan के फैंस के लिए खुशखबरी, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तरह करने जा रहे हैं ये काम!

बॉलीवुड
Updated Feb 29, 2020 | 09:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hrithik Roshan Hollywood Debut: ऋतिक रोशन की पिछले साल दो सुपर हिट फिल्में वॉर और सुपर 30 आई। अब खबर है कि जल्द ही वे प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तरह ये खास काम कर करने वाले हैं।

Hrithik Roshan Hollywood Debut
Hrithik Roshan Hollywood Debut  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन कर सकते हैं हॉलीवुड में एंट्री
  • इंटरनेशनल कंपनी ने एक्टर को किया साइन
  • मैनेजर ने भी किया साइन करने वाली खबर को कंफर्म

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन के लिए पिछला साल करियर के लिहाज से शानदार रहा। उनकी दो फिल्में सुपर 30 और वॉर रिलीज हुई और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। वॉर को ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसमें ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर थे। ऋतिक रोशन के फैंस के लिए अब एक और गुड न्यूज है। दरअसल कहा जा रहा है कि वे भी प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तरह हॉलीवुड में काम करने वाले हैं।

हॉलीवु़ड में डेब्यू कर सकते हैं ऋतिक
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। ऐसी खबरें इसलिए आ रही हैं, क्योंकि कैलिफॉर्निया की एक कंपनी ने ऋतिक को किसी प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hrithikroshan) on

मैनेजर ने बताई ये बात
हालांकि इस नए प्रोजेक्ट के बारे में अभी कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट ऋतिक की हॉलीवुड में एंट्री से संबंधित है। ऋतिक की मैनेजर ने भी इस बात को कंफर्फ किया है कि कैलिफॉर्निया की एजेंसी ने उन्हें साइन किया है। लेकिन मैनेजर ने उनके हॉलीवुड डेब्यू के बारे में कुछ नहीं कहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hrithikroshan) on

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सुपर 30 और वॉर के बाद उनकी फिल्म कृष की चौथी फिल्म कृष 4 की चर्चा है। कहा तो ये भी जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि दीपिका ने जब इस बारे में हिंदूस्तान टाइम्स ने पूछा तो उन्होंने बताया कि ये मेरे लिए भी खबर है। मैंने इस बारे में पहले नहीं सुना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऋतिक रोशन एक शानदार और टैलेंटेड एक्टर हैं। एक एक्टर होने के नाते मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर