Disha Patani New film: सलमान खान के बाद दिशा पाटनी को मिला एकता कपूर का साथ, सामने आया पहला लुक

बॉलीवुड
Updated Oct 25, 2019 | 15:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिशा पाटनी (Disha Patani) जल्द एकता कपूर (Ekta Kapoor) की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने लिखा हैं। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म पहला लुक सामने आया है।

Disha Patani New film
Disha Patani New film 
मुख्य बातें
  • सलमान खान के बाद दिशा पाटनी एकता कपूर के साथ काम करने जा रही हैं
  • हाल ही में इस फिल्म पहला लुक सामने आया है
  • फिल्म को आशिमा छिब्बर डायरेक्ट करने जा रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सलमान खान के बाद अब एकता कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक सामने आया है। बता दें कि एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म भारत में नजर आईं थी। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट दिखाई दी थीं। वहीं एक्ट्रेस अब एकता कपूर के साथ कम करने जा रही हैं।

हाल ही में तरण आदर्श मे ट्वीटर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने नई फिल्म की घोषणा की है। दिशा पाटनी स्टारर फिल्म केटिना की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। फिल्म को आशिमा छिब्बर डायरेक्ट करने जा रही हैं। वहीं इसकी कहानी राज शांडिल्य ने लिखा है। राज शांडिल्य इससे पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल को डायरेक्ट कर चुके हैं।

वहीं बात करें आशिमा छिब्बर की तो उन्होंने इससे पहले फिल्म मेरे डैड की मारुति को डायरेक्ट कर चुकी हैं। फिल्म में साकिब सलीम और रिया चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे। 

 

सामने आए फिल्म के पहले लुक में एक्ट्रेस हाथों जोड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वो पीच कलर के शर्ट में नजर आ रही हैं। बता दें कि उनका ये अंदाज काफी अलग है। वहीं रियल लाइफ में दिशा अपनी हॉट फिगर को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। आए दिन अपनी वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी लिंकअप की खबरें हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस एकता कपूर की फिल्म केटिना के अलावा मलंग में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वो आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर