मौत से पहले ऐसे बीता था दिव्या भारती का आखिरी दिन, खरीदने वालीं थीं नया घर

Divya Bharti Birthday: दिव्या भारती का आज (25 फरवरी) को बर्थडे है। महज 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ चुकी दिव्या की मौत आज भी एक अनसुलझी पहेली है। जानिए कैसे बीता था दिव्या का आखिरी दिन...

Divya Bharti Birthday
Divya Bharti Birthday 
मुख्य बातें
  • 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या भारती का आज बर्थडे है।
  • साल 1993 में दिव्या भारती की छत से गिरकर मौत हो गई थी।
  • दिव्या भारती की मौत आज भी एक अनसुलझी पहेली है।

मुंबई. दिव्या भारती 90 के दशक की वो एक्ट्रेस जिसने महज 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में एक ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया था। साल 1993 में दिव्या भारती की छत से गिरकर मौत हो गई थी। उनकी मौत आज भी एक अनसुलझी पहेली है। दिव्या भारती ने कुल 21 फिल्मों में काम किया था।

दिव्या भारती की मम्मी मीता भारती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये सब नसीब था। दिव्या की मम्मी के मुताबिक मरने के बाद दिव्या सपने में उन्हें जगाने आती थीं। जब भी उनको जल्दी जागना होता था, दिव्या सपने में आकर जगा देती थीं।     

फिल्म पत्रकार यासिर उस्मान के मुताबिक दिव्या भारती ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही नए अपार्टमेंट की डील साइन की थी। वह उसी दिन चेन्नई से शूटिंग कर वापस लौटी थी। इसके बाद उन्हें हैदराबाद शूट के लिए रवाना होना था। हालांकि, उन्होंने इसे टाल दिया था। दिव्या के पैर पर चोट लगी थी। इसकी जानकारी उन्होंने डायरेक्टर को दी थी।

दोस्त को बुलाया था अपने घर 
दिव्या के पास इसके बाद उनकी दोस्त और डिजाइनर नीता लूला का फोन आया था। उन्होंने नीता को अपने वर्सोवा स्थित फ्लैट पर बुला लिया था। दिव्या अपनी अगली फिल्म के लिए कॉस्ट्यूम को फाइनल करना चाहती थीं। नीता अपने पति श्याम लूला के साथ रात 10 बजे दिव्या के घर पर पहुंची। 

नीता उनके हसबैंड और दिव्या लिविंग रूम में शराब पीते हुए बात कर रहे थे। दिव्या की नौकरानी इस दौरान अमृता भी वहां मौजूद थी। अमृता कुछ वक्त बाद किचन में चली गईं। नीता और उनके पति वीडियो देख रहे थे। कुछ देर बाद दिव्या खिड़की की तरफ मुड़ गईं थी। 

कूपर अस्पताल में ली आखिरी सांसे
दिव्या खुली खिड़की पर ही बैठ गईं थी। हालांकि, इस खिड़की में कोई भी ग्रिल नहीं लगी थी। वहीं, इस बिल्डिंग के नीचे एक पार्किंग एरिया था। उस दिन पार्किंग एरिया में कोई गाड़ी खड़ी नहीं थी। दिव्या वापस लौटने के लिए मुड़ी तो उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह पांचवीं मंजिल से फर्श पर जा गिरी। 

दिव्या का शरीर खून से लथपथ पड़ा था। हालांकि, उनकी सांसें चल रही थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया। इसके इमरजेंसी वॉर्ड में उन्होंने आखिरी सांसे ली।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर