Karan Johar twins B'day Party: करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में मस्ती करते दिखे तैमूर, इनाया भी आई नजर

Taimur at Karan Johar twins Yash and Roohi birthday party: करण जौहर के बच्चों यश और रूही की बर्थडे पार्टी का वीडियो सामने आया है, जिसमें तैमूर और इनाया भी नजर आ रहे हैं।

Taimur at Karan Johar twins Yash and Roohi birthday party
Taimur at Karan Johar twins Yash and Roohi birthday party  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तैमूर और इनाया
  • पार्टी का वीडियो हुआ वायरल
  • मस्ती करते नजर आए तैमूर

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही जौहर के तीसरे बर्थडे की बुधवार को शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में करीना कपूर खान-सैफ अली खान के बेटे तैमूर और सोहा अली खान-कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू भी नजर आईं। बच्चों की पार्टी काफी मजेदार लग रही है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर यश और रूही की बर्थडे बैश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सभी बच्चे मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में यश जहां चुपचाप खड़े हैं, वही रूही इधर-उधर देख रही हैं। पार्टी में तैमूर सबसे ज्यादा मजा करते हुए दिख रहे हैं। वे कूदते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं इनाया हाथ में कलरफुल खिलौने लिए दिख रही है। इस पार्टी में आलिया भट्ट भी शामिल हुईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#AliaaBhatt with birthday girl #RoohiJohar A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

पिंकविला के मुताबिक इस पार्टी में तैमूर और इनाया के अलावा शाहरुख खान के बेटे अबराम खान, ऐश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन, शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर और नेहा धूपिया की बेटी मेहर धूपिया बेदी भी शामिल होंगे।

बता दें कि साल 2017 में करण सरोगेसी के जरिए यश और रूही के पिता बने थे। वे अक्सर अपने बच्चों के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। करण ने अपने पिता के नाम पर बेटे को नाम यश रखा और अपनी मां हीरू के नाम को उल्टा करके रूही का नाम रखा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karanjohar) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करण के धर्मा प्रोडेक्शन की आखिरी फिल्म गुड न्यूज थी। जो एक बड़ी हिट साबित हुई। अब धर्मा की कई नई फिल्में आने वाली हैं। जिनमें आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र, मल्टीस्टारर तख्त और विक्की कौशल की भूत शामिल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर