Ek Villain Returns: फिल्म के लिए जॉन अब्राहम ने ली सबसे ज्यादा फीस, जानें अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने कितना किया चार्ज

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज को तैयार है। जानें फिल्म के लिए किस एक्टर ने ली कितनी फीस।

Ek Villain Returns Actor Fees
Ek Villain Returns Actor Fees 
मुख्य बातें
  • एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगे जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया।
  • फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • जानें फिल्म के लिए किस एक्टर ने ली कितनी फीस।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को रिलीज हो रही है। यह साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन की सीक्वल है। फिल्म में नजर आ रही दोनों जोड़ियां, पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगी जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

फिल्म की रिलीज से पहले जान लें कि इसमें नजर आने वाले एक्टर्स ने इसके लिए कितनी फीस चार्ज की है। किस एक्टर ने सबसे ज्यादा फीस ली है तो सबसे कम फीस चार्ज करने वाला एक्टर कौन सा है। 

जॉन अब्राहम

फिल्म में जॉन अब्राहम हैं। जो अजय खुराना नाम के शख्स के रोल में दिखेंगे। खबरों की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये फीस ली है। 

अर्जुन कपूर

जॉन अब्राहम के अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर भी लीड रोल में हैं जो उदय खुराना का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म के लिए उन्होंने 04 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। 

दिशा पाटनी

फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट दिशा पाटनी नजर आएंगी, जो शीना शेट्टी के रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा ने फिल्म के लिए 04 करोड़ रुपये फीस ली है। 

तारा सुतारिया

फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में एक्ट्रेस तारा सुतारिया अर्जुन कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। वो फिल्म में लीना शेट्टी के रोल में हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये फीस ली है। 

जे.डी. चक्रवर्ती

फिल्म में एक्टर जे.डी. चक्रवर्ती एक इंस्पेक्टर के रोल में दिखेंगे। रिपोट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्होंने 50 लाख रुपये फीस चार्ज की है। 

अलीशा प्रधान

फिल्म में एक्ट्रेस अलीशा प्रधान संगीता डिसूजा का रोल प्ले करती दिखेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए 35 लाख रुपये लिए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर