क्या लॉकडाउन में अरबाज खान ने कर ली साथ रह रही गर्लफ्रेंड से शादी? जॉर्जिया ने बताई सच्चाई

Arbaaz Khan Wedding Rumours: अरबाज खान लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी संग रह रहे हैं। अब खबरें हैं कि दोनों ने चोरी छिपे शादी कर ली है। जानें क्या है सच्चाई।

Arbaaz Khan with girlfriend Georgia Andriani
Arbaaz Khan with girlfriend Georgia Andriani  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अरबाज खान इन दिनों गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी संग रह रहे हैं
  • इस बीच खबरें हैं कि दोनों ने चोरी छिपे शादी कर ली है
  • जानें आखिर क्या है इन खबरों की सच्चाई

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं और लॉकडाउन में दोनों साथ ही रह रहे हैं। अब खबरें हैं कि लॉकडाउन में दोनों ने इस दौरान शादी कर ली है लेकिन जॉर्जिया ने बताया कि इन खबरों की सच्चाई क्या है। 

अपनी शादी की खबरों पर रिएक्ट करते हुए जॉर्जिया ने अपनी और अरबाज की शादी की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि लोग वो सोचते हैं जो वो सोचना चाहते हैं और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। अगर शादी होनी होगी तो वो सबको इस बारे में बताएंगी। साथ ही जॉर्जिया ने कहा कि लोग जो सोचना चाहते हैं, सोच सकते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22) on

लॉकडाउन में कितना बदला रिश्ता

जॉर्जिया ने बताया कि लॉकडाउन में वो अरबाज के साथ लेकिन इससे उनके रिश्ते पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। जॉर्जिया ने कहा, 'हम पहले ही साथ में बहुत समय बिता चुके हैं तो मैं उन्हें अच्छी तरह जानती हूं।' मालूम हो कि हाल ही में जॉर्जिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अरबाज की शेविंग करते नजर आ रही थीं। उनका यह वीडियो फैंस समेत सेलेब्स को काफी पसंद आया था। 

शादी की खबरों से नहीं होतीं परेशान

हाल ही में जॉर्जिया ने  वेबसाइट से बात की थी और इस दौरान कहा कि अपनी शादी की खबरों से वो परेशान नहीं होतीं। जॉर्जिया ने कहा, 'इंडस्ट्री के किसी मशहूर शख्स के साथ रिलेशनशिप में होने पर ऐसी अफवाह सामने आती है। जब आप किसी ऐसे शख्स को डेट करना शुरू करते हैं जो बहुत मशहूर है तो आपको उस फेम की जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।' इसके साथ ही जॉर्जिया ने कहा कि वो खुश हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22) on

मालूम हो कि अरबाज खान ने साल 1998 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरहान भी है लेकिन शादी के करीब 19 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और साल 2017 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए, मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं तो वहीं अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर