गोविंदा की कार का एक्सिडेंट, हादसे के समय बेटे यशवर्धन आहूजा चला रहे थे गाड़ी

Govinda son Yashvardhan Car Accident: एक्टर गोविंदा के बेटे यशवर्धन की कार का एक्सिडेंट हो गया है। हादसे के वक्त खुद यशवर्धन गाड़ी चला रहे थे।

Govinda with his son Yashvardhan Ahuja
Govinda with his son Yashvardhan Ahuja 
मुख्य बातें
  • गोविंदा के बेटे यशवर्धन की कार का एक्सिडेंट
  • हादसे के वक्त खुद गाड़ी चला रहे थे यशवर्धन
  • हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की कार का एक्सिडेंट हो गया है। यह हादसा 24 जून को हुआ और उस समय उनके बेटे यशवर्धन आहूजा कार में बैठे हुए थे। सामने आई जानकारी के मुताबिक ये कार यशवर्धन ही चला रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस कार से टक्कर हुई उसका कनेक्शन यशराज फिल्म्स से है। गनीमत ये है कि इस एक्सिडेंट में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। हालांकि यशवर्धन के हाथ में हल्की चोट आई है।

हादसे के बाद गोविंदा और उनकी बेटी टीना मौके पर पहुंच गए। हर्षवर्धन की कार की हेडलाइट डैमेज हुई है। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से कोई केस दर्ज नहीं करवाया गया है। दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से मामले को सुलाझा लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yashvardhan Ahuja (@ahuja_yashvardhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yashvardhan Ahuja (@ahuja_yashvardhan) on

दो बच्चों के पिता हैं गोविंदा

मालूम हो कि गोविंदा के दो बच्चे हैं बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। टीना एक्टिंग में अपना हाथ आजमा चुकी हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने साल 2015 में फिल्म सेकंड हैंड हस्बैंड से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमे गिप्पी ग्रेवाल और धर्मेंद्र भी थे, लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं गोविंदा

गोविंदा 80-90 के दशक के टॉप बॉलीवुड एक्टर्स में से एक हैं और उन्होंने करीब 165 फिल्मों में काम किया। अब भले ही वो लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। गोविंदा अक्सर इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़े पोस्ट करते हैं, जहां उनके करीब 8.5 लाख फॉलोअर्स हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Govinda (@govinda_herono1) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Govinda (@govinda_herono1) on

'हसीना मान जाएगी' के 21 साल पूरे

गोविंदा की फिल्म हसीना मान जाएगी 25 जून 1999 को रिलीज हुई थी, जिसे 21 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में गोविंदा के अलावा संजय दत्त, करिश्मा कपूर और पूजा बत्रा थीं। फिल्म के 21 साल पूरे होने के मौके पर गोविंदा ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'ओ यार 21 साल हो गए, मैं क्या बधाई हो.. बधाई हो। बल्ले बल्ले।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर