गोविंदा की भांजी आरती सिंह नहीं बता सकीं कौन थे पूर्व प्रधानमंत्री, अमिताभ बच्चन के डायरेक्टर का ले डाला नाम

Bigg Boss 13 Arti Singh on Former PM Name: सलमान खान ने बिग बॉस-13 में आरती सिंह से पूछा था कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का नाम क्या है? तब गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन ने उनका अलग ही नाम बता दिया।

Arti Singh do not know former PM Manmohan Singh Bigg Boss 13 Contestant Took amitabh bachchan Film coolie Director name
गोविंदा, आरती सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन देसाई। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 फिनाले में कंटेस्टेंट्स ने एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस दी।
  • सलमान खान भी खूब कंटेस्टेंट्स के पेरेंट्स के साथ मस्ती-मजाक के मूड में दिखे।
  • बिग बॉस के फिनाले में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी जबरदस्त कॉमेडी करते दिखे।

बिग बॉस-13 का फिनाले अब तक के सीजन का सबसे यादगार रहा। फिनाले में जहां कंटेस्टेंट्स ने एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस दी। वहीं सलमान खान भी कंटेस्टेंट्स के पेरेंट्स के साथ खूब मस्ती-मजाक के मूड में दिखे। इतना ही नहीं बिग बॉस-13 के ग्रैंड फिनाले में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी जबरदस्त स्टैंड अप कॉमेडी की। बिग बॉस-13 में सुनील ग्रोवर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन और पूर्व प्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह के लुक में मिमिक्री की थी।  
इस दौरान जब सलमान खान ने बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह से पूछा कि सुनील ग्रोवर ने जिन पूर्व प्रधानमंत्री की एक्टिंग की उनका नाम क्या है? तब गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री का नाम ही गलत बता दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@artisingh5) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@artisingh5) on

आरती सिंह ने जवाब में मनमोहन देसाई का नाम ले दिया। मनमोहन देसाई जो कि फेमस फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की अमर अकबर एंथोनी, कुली और मर्द जैसी यादगार फिल्म डायरेक्ट की हैं। आरती का जवाब सुन सलमान खान सहित वहां मौजूद सभी लोग उनका मजाक बनाने लगे। हालांकि आरती को बाद में शहनाज गिल ने करेक्ट किया और सही नाम मनमोहन सिंह बताया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@artisingh5) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@artisingh5) on

बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह का ये जवाब एकदम आलिया भट्ट के साथ हुए वाकए की याद दिलाता है। कॉफी विद करण ने आलिया भट्ट से भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया था तो उन्होंने पृथ्वीराज चौहान का नाम ले दिया था। इसी के बाद आलिया काफी ट्रोल हुई थीं। आरती सिंह भी इस मामले को लेकर ट्रोल हो रही हैं और उनकी तुलना आलिया से की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इस तरह की कॉमेडी को प्रमोट ना करने की बात कह रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर