बॉयफ्रेंड के बेटों ने किया था इस एक्ट्रेस का मर्डर, नौकर-नौकरानी के साथ रची थी साजिश

Priya Rajvansh Murder: हीर रांझा, हकीकत जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया राजवंश की मौत बॉलीवुड की मर्डर मिस्ट्री में से एक है। साल 2000 में प्रिया राजवंश की उनके बंगले में लाश मिली थी। जानिए प्रिया की कहानी...

Priya Rajvansh
Priya Rajvansh 
मुख्य बातें
  • प्रिया राजवंश ने हकीकत, हीर रांझा, हिंदुस्तान की कसम जैसी फिल्मों में काम किया है।
  • । 27 मार्च 2000 को प्रिया अपने बंगले में रहस्यमयी तरीके से मृत पाई गईं थीं। 
  • प्रिया की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम में पता चला कि गला घोंटने से उनकी मौत हुई है।

मुंबई. बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनकी मौत काफी दुखद ढंग से हुई हैं। दिव्या भारती, परवीन बाबी के अलावा एक्ट्रेस प्रिया राजवंश भी ऐसा ही एक नाम है। प्रिया राजवंश ने हकीकत, हीर रांझा, हिंदुस्तान की कसम जैसी फिल्मों में काम किया है। 27 मार्च 2000 को प्रिया की हत्या कर दी गई थी। 

प्रिया राजवंश का जन्म 1937 में शिमला में हुआ था। प्रिया ने लंदन के फेमस इंस्टीट्यूट रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामैटिक आर्ट्स से पढ़ाई की थी। प्रिया थिएटर में काम करती थीं। एक नाटक के दौरान फोटोग्राफर ने उनकी फोटोज खींची। इन्हीं फोटोज को एक दोस्त के घर पर देवानंद के भाई चेतन आनंद ने देखा। 

चेतन ने प्रिया की तस्वीर देखते ही अपनी फिल्म हकीकत के लिए कास्ट कर लिया था। कुछ वक्त बाद प्रिया और चेतन के अफेयर की खबरें आने लगीं। चेतन का उस वक्त अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। हालांकि, उन्होंने तलाक नहीं लिया था। कुछ वक्त बाद चेतन और प्रिया लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे।  

चेतन आनंद की मौत के बाद रह गईं अकेली 
चेतन आनंद की साल 1997 में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद वह बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं। चेतन ने प्रिया के लिए एक बंगला भी बनवाया था। ये बंगला उनके लिए परेशानी का सबब बन गया था। चेतन के बेटे केतन और विवेक आनंद प्रिया को इस बंगले से निकाल देना चाहते थे।

चेतन आनंद के दोनों बेटे इस बंगले को हथियाना चाहते थे, क्योंकि इसकी कीमत लगातार बढ़ रही थी। केतन और विवेक ने फिर उनके मौत का षड़यंत्र रचा। 27 मार्च, 2000 को प्रिया अपने बंगले में रहस्यमयी तरीके से मृत पाई गईं थीं। 

पुलिस जांच में पता चली ये बात 
प्रिया की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम में पता चला कि गला घोंटने से उनकी मौत हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि  प्रिया की मौत में चेतन के दोनों बेटों का हाथ है। उन्होंने ये साजिश नौकरानी और बंगले में काम करने वाले कर्मचारी का हाथ है।  

मुंबई की एक अदालत ने 31 जुलाई, 2002 को केतन आनंद और विवेक आनंद सहित नौकरानी माला चौधरी और अशोक स्वामी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साल 2011 में इस फैसले के खिलाफ साल 2011 में बंबई हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद इन चारों को जमानत दे दी गई। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में है।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर