Esha Deol Dog Death: ईशा देओल के 'फैमिली मेंबर' Gordita Deol की हुई मौत, 11 साल से रह रहा था साथ

Esha Deol Dog Gordita Death: ईशा देओल के घर में एक फैमिली मेंबर की डेथ हो गई है। ये वो फैमिली मेंबर था जो ईशा के दिल के बेहद करीब था...

Esha Deol pays mourn pet dog gordita Deol death After 11 year
ईशा देओल और हेमा मालिनी। 
मुख्य बातें
  • ईशा देओल के घर में एक फैमिली मेंबर की डेथ हो गई है।
  • ये वो फैमिली मेंबर था जो ईशा के दिल के बेहद करीब था।
  • ईशा देओल ने सोशल मीडिया मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के घर में एक फैमिली मेंबर की डेथ हो गई है। ये वो फैमिली मेंबर था जो ईशा के दिल के बेहद करीब था। ईशा देओल ने सोशल मीडिया मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पैट डॉग गोर्डिटा का निधन हो गया है। ईशा देओल और उनकी फैमिली गोर्डिटा देओल के जाने से बेहद दुखी हैं। 

ईशा देओल ने गोर्डिटा की फोटो शेयर करते हुए उसे श्रद्धांजलि दी है। ईशा ने लिखा, 'तुम्हारी आत्मा को शांति मिले गोर्डिटा, आई लव यू।' ईशा के परिवार के साथ गोर्डिटा ने 11 साल बिताए, लेकिन जिंदगीभर का कनेक्शन बनाकर चला गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imeshadeol)

आपको बता दें ईशा देओल अक्सर सोशल मीडिया पर गोर्डिटा के साथ तस्वीरें शेयर किया करती थीं। उन्होंने कुछ टाइम पहले ही अपने कुछ और डॉग्स की तस्वीरें भी शेयर की थीं। बता दें कि ईशा देओल की शादी जून 2012 में भरत तख्तानी से हुई। दोनों दो खूबसूरत बेटियों राध्या और मिराया के पेरेंट्स हैं।

ईशा देओल का अकाउंट हुआ था हैक
हेमा मालिनी की बेटी अभिनेत्री ईशा देओल ने जनवरी में इसी साल जानकारी देते हुए बताया था कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया गया है। अपने फॉलोवर्स को उन्होंने इस बारे में सचेत करते हुए बताया था कि वे अपने प्रोफाइल से मैसेज मिलने की स्थिति में इस पर ध्यान ना दें। ईशा ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया था। अभिनेत्री ने लिखा था, 'आज सुबह मेरा आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट 'imeshadeol' हैक हो गया, इसलिए कृपया मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से मिले किसी भी संदेश को नजरअंदाज करें।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर