Hema Malini 72 की उम्र में फिर से बनीं नानी, छोटी बेटी Ahana Deol ने दिया जुड़वां बेटियों को जन्म, जानें नाम

Hema Malini daughter Ahana Deol twins girls: अहाना देओल बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल की छोटी बहन हैं। अहाना ने 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की थी...

Hema Malini Became Grandmother Her daughter Ahana gives birth twin girl
अहाना और ईशा के साथ हेमा मालिनी। 
मुख्य बातें
  • धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल वोहरा मां बनी हैं।
  • अहाना ने 26 नवंबर को जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है।
  • अहाना ने अपनी बेटियों के नाम एस्ट्रा और एडिया वोहरा रखे हैं।

हेमा मालिनी एकबार फिर 72 की उम्र में नानी बन गई हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल वोहरा मां बनी हैं। उन्होंने 26 नवंबर को जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। अहाना देओल और उनके पति वैभव वोहरा ने अपनी बेटियों के नाम एस्ट्रा और एडिया वोहरा रखे हैं। अभी अहाना देओल अस्पताल में ही एडमिट हैं उनको छुट्टी मिलनी बाकी है।

हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। अहाना देओल ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें लिखा है, 'कुछ चमत्कार जोड़ों में आते हैं। हम बहुत खुश हैं कि हमारे घर जुड़वां बेटियों एस्ट्रा और एडिया का जन्म हुआ है। 26 नवंबर 2020 को दोनों का जन्म हुआ। माता-पिता अहाना और वैभव वोहरा गर्व महसूस कर रहे हैं। भाई दारियन वोहरा एक्साइटेड, साथ ही दादा दादी पुष्पा और विपिन वोहरा, नाना-नानी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र देओल बहुत खुश हैं।'

अहाना देओल बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल की छोटी बहन हैं। अहाना ने 2 फरवरी, 2014 को बिजनेसमैन वैभव वोहरा से ग्रैंड शादी की थी। अगले ही साल कपल ने जून 2015 में पहले बच्चे का स्वागत किया। जुड़वां बेटियों के अलावा अहाना का एक बेटा है जिसका नाम दरियान वोहरा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अहाना देओल ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म 'गुजारिश' में असिस्ट किया है। ये फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा का जीवन राजनीतिक में सक्रिय रहा है। हालांकि इस बिजी शेड्यूल के बीच भी हेमा अपनी फैमिली के लिए समय निकाल ही लेती हैं। हाल ही में ईशा देओल के जन्मदिन पर लॉकडाउन में उन्होंने अपने घर पर एक हवन का आयोजन किया था। आपको बता दें, हेमा की बेटी ईशा देओल की 2 बेटियां राध्या और मिराया हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर