खुद से बड़ी Neha Kakkar को इस शख्स ने 4 साल किया था डेट, शो में किस कर किया था प्यार का इजहार

बॉलीवुड
Updated Nov 03, 2019 | 07:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Himansh Kohli Birthday: बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली का आज बर्थडे है। हिमांश ने साल 2014 में नेहा कक्कड़ को डेट करना शुरू किया था लेकिन 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Himansh Kohli with Neha Kakkar
Himansh Kohli with Neha Kakkar 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली का आज जन्मदिन है और वो 30 साल के हो गए हैं
  • हिमांश ने साल 2014 में सिंगर नेहा कक्कड़ को डेट करना शुरू किया था लेकिन 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया
  • हिमांश ने रिएलिटी शो में नेहा के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें किस किया था

बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली का आज बर्थडे है और वो 30 साल के हो गए हैं। हिमांश ने साल 2014 में फिल्म यारियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हिमांश अपनी फिल्मों और एक्टिंग करियर से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे हैं। 

साल 2014 में हिमांश ने जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने नेशनल टीवी पर अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया और इस दौरान हिमांश ने नेहा के गाल पर किस किया। इसके अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते थे और अपने प्यार का इजहार करते थे लेकिन साल 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। यह रिश्ता खत्म होने को बाद दोनों चर्चा में आए और उनके ब्रेकअप की वजह को लेकर कई कयास लगाए गए लेकिन इसकी वजह साफ नहीं हो सकी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Himansh Kohli (@kohlihimansh) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Himansh Kohli (@kohlihimansh) on

 

ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में नेहा ने इस रिश्ते खराब बताया था। नेहा ने कहा था कि सिंगल रहना उनकी जिंदगी की सबसे अच्छी फीलिंग है। उन्होंने कहा, 'मैं जब रिलेशनशिप में थी तब में अपने परिवार और दोस्तों को समय नहीं दे पाती थी। उस समय मैंने अपना पूरा समय और एनर्जी ऐसे शख्स को दी जो यह डिजर्व नहीं करता था। इतना समय देने के बाद भी वो हमारे साथ ना रहने की शिकायत करता था।'

ब्रेकअप के बाद नेहा ने मानी थी ये गलती

अपने ब्रेकअप के बाद नेहा और हिमांश खबरों में आ गए। नेहा के फैंस ने सोशल मीडिया पर हिमांश के खिलाफ नेगेटिव बातें की जिनसे नेहा काफी आहत हुईं। नेहा ने कहा कि मैं बहुत इमोशनल हूं। बीते महीने मेरी जिंदगी में जो कुछ भी हुआ उससे मैं काफी दुखी थी। मुझे दुख है कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक किया। उन्होंने कहा कि वो ऐसी गलती फिर नहीं करेंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Himansh Kohli (@kohlihimansh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Himansh Kohli (@kohlihimansh) on

किया था हिमांश का बचाव

ब्रेकअप के बाद नेहा ने हिमांश का बचाव किया था। सोशल मीडिया पर हिमांश के खिलाफ की जा रही बातों पर अफसोस जताते हुए नेहा ने कहा था कि हिमांश यह सब डिजर्व नहीं करता। जैसा उसके बारे में कहा जा रहा है वो वैसा नहीं था फिर भी सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ नेगेटिव बातें की जा रहीं हैं। मैं ऐसी गलती फिर नहीं करूंगी, मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक नहीं करूंगी। बता दें कि ब्रेकअप के बाद नेहा ने हिमांश से जुड़े सभी पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिए लेकिन हिमांश ने ऐसा नहीं किया।

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर