Celebs Holi pics: हिना खान और अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड्स के साथ ऐसे मनाई होली, शेयर की रोमांटिक फोटोज

बॉलीवुड
Updated Mar 11, 2020 | 19:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hina Khan and Ankita Lokhande Holi Photos: हाल ही में हिना खान और अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड्स के साथ होली की कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं।

Hina Khan and Ankita Lokhande romantic holi photos with boyfriends
Hina Khan and Ankita Lokhande romantic holi photos with boyfriends  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हिना खान ने मनाई बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ होली
  • अंकिता लोखंडे ने भी बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शेयर की होली फोटोज
  • देखें, एक्ट्रेसेज के रोमांटिक पल

होली का त्योहार आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स के लिए भी खास रहा। कई सेलेब्स ने आज यानी होली के एक दिन बाद रंगों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की। स्टाइलिश एक्ट्रेस हिना खान और अंकिता लोखंडे ने ये होली अपने-अपने बॉयफ्रेंड्स के साथ मनाईं। तस्वीरों में रंगों में सजी ये दोनों ही एक्ट्रेसेज अपने बॉयफ्रेंड्स के साथ दिख रही हैं।

हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर होली की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिनमें वे अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ नजर आ रही हैं। यहां हिना और रॉकी, दोनों मैचिंग वाइट आउटफिट में दिखें, हिना ने अपने सूट के साथ एक मल्टीकलर लहरिया दुपट्टा कैरी किया था। होली के रंगों के साथ उनका ये रंग-बिरंगा दुपट्टा खूब जंच रहा था। सनग्लासेज लगाए हिना और रॉकी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ हिना ने लिखा, 'हैप्पी होली।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy होली A post shared by HK (@realhinakhan) on

वहीं अंकिता लोखंडे ने भी होली की कई फोटोज शेयर की, जिनमें एक खास फोटो पर हमारा ध्यान अटक गया। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ तस्वीर पोस्ट की है। इसमें दोनों वाइट आउटफिट्स में दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में होली का माहौल साफ नजर आ रहा है। होली के रंगों में रंगे अंकिता और विक्की रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इसके साथ अंकिता ने लिखा, 'प्यार के रंगों को चीयर्स।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Cheers to the colours of love A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lokhandeankita) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lokhandeankita) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो हिना और अंकिता दोनों की टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं और अब फिल्मों में काम कर रही हैं। पिछले महीने की हिना की पहली बॉलीवुड फिल्म हैक्ड रिलीज हुई थी, जिसमें एक साइको आशिक से परेशान लड़की की कहानी दिखाई गई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। वहीं अंकिता हालिया रिलीज टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 में दिखीं, इसमें वे रितेश देशमुख के अपोजिट नजर आईं थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर