Krrish 4: 16 साल बाद धरती पर वापस लौटेगा एलियन जादू, ऋतिक रोशन ने दी खुशखबरी

Krrish 4 Jadu: ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया का एलियन जादू 16 साल बाद धरती पर वापस लौट सकता है। ऋतिक रोशन ने खुद इस बात की तरफ इशारा किया है। ऋतिक रोशन फिल्म कृष 4 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan 
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म कृष 4 की तैयारी कर रहे हैं।
  • फिल्म में एक बार फिर एलियन जादू की वापसी हो सकती है।
  • ऋतिक रोशन ने खुद इस बात का इशारा किया है।

मुंबई. ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म कृष 4 का फैंस बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की तैयारी काफी वक्त से चल रही है। अब अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए ऋतिक ने बताया कि 17 साल बाद जादू धरती पर वापस आएगा। 

मुंबई मिरर से बातचीत में ऋतिक रोशन ने जादू की वापसी का इशारा किया है। ऋतिक रोशन ने कहा- दुनिया अब कुछ जादू के साथ कुछ कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक राकेश रोशन और ऋतिक रोशन अपनी राइटर्स की टीम के साथ इस आइडिया पर काम कर रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक कृष 3 में लीड किरदार रोहन मेहरा की मौत हो गई है। ऐसे में ये सही वक्त है कि कृष 4 में जादू को वापस धरती पर लाया जाए। वहीं, ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन फिल्म की स्क्रिप्ट में काम कर रहे हैं। वे फिल्म को जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। 

कोई मिल गया में नजर आया था जादू
साल 2003 में आई कृष फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म कोई मिल गया में पहली बार जादू को दिखाया गया था। जादू एक एलियन था जिसे दूसरे ग्रह से बुलाया गया था। जादू अपने साथियों से बिछड़कर धरती पर ही रह गया था। 

जादू को बाद में रोहन मेहरा (ऋतिक रोशन) ने अपने घर पर रखा था। उसी ने ही रोहन मेहरा को खास ताकत दी थी। फिल्म के आखिरी में जादू वापस अपने ग्रह चला जाता है। कोई मिल गया के बाद कृष साल 2006, कृष 3 साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक के अलाव प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबरॉय और कंगना रनौत थे।

ये एक्टर बना था जादू 
फिल्म कोई मिल गया में  जादू का किरदार इंद्रवर्द्धन पुरोहित ने निभाया था। अपने बौने कद के कारण उन्हें य रोल मिला था। साल 2014 में इंद्रवर्द्धन की डेथ हो गई थी। जादू के कॉस्ट्यूम ऑस्ट्रेलियन आर्टिस्ट जेम्स कॉलनर ने बनाया था।

ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जादू की कॉस्ट्यूम को बनाने में लगभग एक साल का वक्त लगा था। इस कॉस्ट्यूम में कई स्पेशल फीचर्स थे। इसकी आंखें इंसान और जानवर दोनों से प्रभावित होकर बनाई गई थीं। इस ड्रेस की कीमत करीब लगभग एक करोड़ रुपए थी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर