शिल्पा शेट्टी का यंग लड़के संग दिखा लव एंगल तो परेश रावल के रोल पर राज, देखें हंगामा 2 का नया पोस्टर

Shilpa Shetty Kundra Paresh Rawal Film Hungama 2 New Poster: हंगामा-2 में शिल्पा शेट्टी के साथ परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रनीता सुभाष नजर आएंगी। फिल्म के पोस्टर में सब एक साथ काफी अच्छे दिख रहे हैं...

Shilpa Shetty Kundra Paresh Rawal To Meezaan Jafri Pranitha Subhash Film Hungama 2 New Poster
हंगामा-2 पोस्टर।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म हंगामा-2 में नजर आएंगी।
  • अब इस अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।
  • हंगामा-2 के नए पोस्टर में फिल्म की पूरी कास्ट एकसाथ नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। शिल्पा जल्द ही फिल्म हंगामा-2 में नजर आएंगी। हाल ही में इस अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। हंगामा-2 के नए पोस्टर में फिल्म की पूरी कास्ट एकसाथ नजर आ रही है।
जैसा कि आपको मालूम है हंगामा-2 में शिल्पा शेट्टी के साथ परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रनीता सुभाष नजर आएंगी। फिल्म के पोस्टर में सब एक साथ काफी अच्छे दिख रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने ब्लू क्रॉप टॉप, रेड शॉर्ट्स और हाई बूट्स पहने हैं। इस बोल्ड लुक में शिल्पा कॉफी पीते हुए काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनके सामने टैबल पर बैठे यंग स्टार मिजान जाफरी, शिल्पा को देखते ही जा रहे हैं। दोनों की नजरों से लव एंगल की झलक साफ दिख रही है। 


वहीं प्रनीता सुभाष जहां मिजान को देख रही हैं तो परेश रावल टेबल के नीचे दिख रहे हैं। परेश के हाथ में इंजेक्शन है और ये अजीबो गरीब लुक उनके कैरेक्टर को मिस्टीरियस बना रहा है। हंगामा-2 के पोस्टर में वैसे चारों स्टार की केमेस्ट्री काफी बेहतरीन दिख रही है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म हंगामा-2 इस साल 14 अगस्त को रिलीज होगी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म हंगामा 2 की शूटिंग की जानकारी शिल्पा ने सोशल मीडिया पर दी थी। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि 8 जनवरी को उनकी फिल्म की शूटिंग का पहला दिन रहा। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि वो अपने पसंदीदा डायरेक्टर के साथ काम करने से खुश हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on


हंगामा का सीक्वल है हंगामा-2
हंगामा 2 साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म हंगामा का सीक्वल है। हंगामा में अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी, रिमी सेन और परेश रावल नजर आए थे। इस फिल्म को भी प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर