लॉकडाउन में सलमान खान के फार्महाउस पर ऐसे समय बिता रही जैकलीन फर्नांडीस, दबंग खान ने शेयर किया वीडियो

Jacqueline Fernandes Short Film: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सलमान खान के पनवेस स्थित फार्महाउस पर समय बिता रही हैं। यहां उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है और सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Jacqueline Fernandes
Jacqueline Fernandes  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सलमान खान के फार्महाउस पर रहते हुए जैकलीवन फर्नांडिस ने बताई शॉर्ट फिल्म
  • घुड़सवारी करती और नारियल के पेड़ पर चढ़ती आईं नजर
  • जैकलीन और सलमान खान दोनों ने पोस्ट किया वीडियो

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के चलते इस समय देश में लॉकडाउन है और आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। वहीं इस समय एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सलमान खान और उनके परिवार व दोस्तों के साथ उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में समय बिता रही हैं। 

यहां रहते हुए जैकलीन ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमों वो कई काम करते नजर आ रही हैं। वीडियो में जैकलीन घुड़सवारी करती, कपड़े सुखाती, नारियल के पेड़ पर चढ़ती, किताब पढ़ती और आराम करती दिख रही हैं।  एक्ट्रेस का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। जैकलीन के बाद सलमान ने भी उनका यह वीडियो पोस्ट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jac’kill’ine Fernandez (@jacquelinef143) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने में जैकलीन ने की थी मदद

मालूम हो कि सलमान खान के साथ उनके फार्महाउस पर जैकलीन फर्नांडिस, यूलिया वंतूर, उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता खान अपने पति और बच्चों के साथ यहां फंसे हुए हैं। यहां रहते हुए उन्होंने मिलकर जरूरतमंदों की मदद की और खाना पहुंचाया। हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें फार्महाउस पर मौजूद सभी लोगों ने ट्रैक्टर और बग्गियों में खाना रखवाया, ताकि वो जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके। इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस और यूलिया वंतूर भी नजर आ रही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jac’kill’ine Fernandez (@jacquelinef143) on

जब जैकलीन ने जिम में खींची थी सलमान की फोटो

कुछ दिनों पहले सलमान खान ने जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें जैकलीन भी नजर आ रही थीं। फोटो को पोस्ट कर सलमान ने बताया था कि जैकलीन बिना बताए उनकी यह फोटो खींची है। साथ ही सलमान ने लिखा कि इस फोटो के बाद उन्होंने एक और तस्वीर खींची जिसे वो खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jac’kill’ine Fernandez (@jacquelinef143) on

जैकलीन की बात करें तो लॉकडाउन में वो अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रख रही हैं और वो अक्सर वर्कआउट करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर