Khushi Kapoor की पीठ पर बैठीं जान्हवी कपूर, छोटी बहन के बर्थडे पर श्रीदेवी की बेटी ने शेयर कीं Unseen Photos

बॉलीवुड
Updated Nov 05, 2019 | 14:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sridevi Daughter Khushi Kapoor: खुशी कपूर इंडिया से बाहर यूएस में हैं जहां पर वो आगे की पढ़ाई करने गई हैं। जानकारी के मुताबिक खुशी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी शुरू करेंगी।

Khushi Kapoor Birthday Sister Janhvi Kapoor Shares unseen Pictures With Her
खुशी कपूर और जान्हवी कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी कपूर और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर आज(5 नवंबर) 19 साल की हो गई हैं। खुशी फिलहाल इंडिया से बाहर यूएस में हैं जहां पर वो आगे की पढ़ाई करने गई हैं। ऐसे में जान्हवी कपूर ने छोटी बहन खुशी को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जान्हवी कपूर ने बर्थडे गर्ल की 10 ब्यूटीफुल तस्वीरें शेयर की हैं। जान्हवी ने अपने इस पोस्ट में लिखा, 'मुझे आप पर बहुत गर्व है। आप मेरी जीवनरेखा हैं जन्मदिन मुबारक हो, मैं आपको बहुत याद करती हूं।' फोटोज के साथ जान्हवी कपूर ने खुशी के साथ वाले क्यूट वीडियो भी शेयर किए हैं। एक वीडियो में जान्हवी होटल के कमरे में खुशी की पीठ पर सवारी करती दिख रही हैं। वहीं आखिरी वीडियो में जान्हवी ने खुशी को हैप्पी बर्थडे गाते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khushi.kapoorr) on

 


खुशी कपूर सितंबर में ही इंडिया छोड़कर विदेश चली गई थीं। फिलहाल वो फेमस न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में पढ़ाई कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक खुशी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की तैयारी शुरू करेंगी। खुशी फिल्मों में जाने की बजाय मॉडलिंग में ज्यादा इंटरेस्टेड हैं। वो बतौर मॉडल अपना करियर बनाना चाहती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khushi.kapoorr) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khushi.kapoorr) on


वहीं बात अगर खुशी कपूर की बड़ी बहन जान्हवी कपूर की करें तो वो बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म धड़क से डेब्यू करने के बाद जान्हवी कपूर के पास फिलहाल पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। जान्हवी अभी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में बिजी हैं। इसके साथ-साथ वो हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही आफ्जा की भी शूटिंग कर रही हैं। वहीं आने वाले टाइम में जान्हवी, करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त और दोस्ताना-2 की भी तैयारी शुरू करेंगी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर