Janhvi Kapoor Family Photos: अपने परिवार के बेहद करीब हैं जान्हवी कपूर, देखें एक्ट्रेस की 12 फैमिली फोटोज

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने परिवार के काफी करीब हैं और अक्सर उनकी फैमिली फोटोज सामने आती रहती हैं। देखें जान्हवी की ये 10 फैमिली फोटोज।

Janhvi Kapoor Family Photo
Janhvi Kapoor Family Photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अपने परिवार के बेहद करीब हैं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर।
  • परिवार संग समय बिताने का मौका नहीं छोड़तीं जान्हवी।
  • देखें जान्हवी की ये खूबसूरत फैमिली फोटोज।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 2018 में फिल्म धड़क से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली जान्हवी अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। 21 साल की जान्हवी कपूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं, जिनका जन्म 06 मार्च 1997 को हुआ था।  

जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ- साथ अपने स्टाइल और तस्वीरों के चलते भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। जान्हवी अपने परिवार के भी काफी करीब हैं और अक्सर उनकी फैमिली फोटोज सामने आती रहती हैं, जिसमें उन्हें अपने परिवार के साथ एन्जॉय करते देखा जा सकता है। आज हम आपको दिखा रहे हैं जान्हवी की फैमिली फोटोज। 

बॉलीवुड से जुड़ा है परिवार

जान्हवी का परिवार पूरी तरह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। उनकी मां श्रीदेवी को फर्स्ट फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था तो वहीं उनके चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर भी जाने माने एक्टर हैं। जान्हवी कपूर एक्ट्रेस सोनम कपूर (अनिल कपूर की बेटी) और एक्टर अर्जुन कपूर की छोटी बहन हैं। वहीं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। 

मां के निधन के बाद करीब आया परिवार

24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। इससे पहले बोनी कपूर के चारों बच्चे अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर एक- दूसरे से बात नहीं करते थे। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद सभी साथ आ गए। मालूम हो कि अर्जुन और अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चे हैं तो वहीं जान्हवी और खुशी बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियां हैं। 

वर्कफ्रंट

बता दें कि जान्हवी कपूर की फिल्म धड़क जुलाई 2018 को रिलीज हुई थी। इसके बाद वो फिल्म गुंजन सक्सेना और घोस्ट स्टोरीज में नजर आ चुकी हैं। अब जान्हवी फिल्म रूही और दोस्ताना में काम करती दिखेंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर