Janhvi Kapoor Reveals: इस वजह से कथक और उर्दू की ट्रेनिंग ले रहीं जान्हवीं कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड
Updated Jan 02, 2020 | 20:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Janhvi Kapoor Film: करण जौहर की नई फिल्म तख्त काफी दिनों से चर्चा में है। हाल ही में जान्हवी कपूर ने इस फिल्म को लेकर खुलकर बात की। बता दें कि इस फिल्म में जान्हवी कपूर समेत बॉलीवुड ये स्टार्स नजर आएंगे।

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor 
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने नई फिल्म तख्त को लेकर खुलकर बात की है।
  • फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर समेत ये एक्टर्स नजर आएंगे।
  • इस साल तख्त की शूटिंग शुरू हो सकती है।

करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त एक बार फिर से चर्चा में है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनिल कपूर समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आएंगे। वहीं फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है। हाल ही में जान्हवी कपूर ने इस फिल्म को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वो पीरियड फिल्म का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने बताया कि जब उन्होंने 'तख्त' साइन की थी। तब से वो उर्दू और कथक की ट्रेनिंग ले रही हैं। 'दोस्ताना 2' एक्ट्रेस ने बताया कि इस तरह की कहानी से वो काफी आकर्षित होती हैं। बहुत जल्द इसकी तैयारी शुरू होगी लेकिन जब मैंने फिल्म साइन की थी। तब से ही उर्दू और कथक की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

उन्होंने आगे कहा कि वैसे मुझे पता था कि फिल्म की शूटिंग एक साल बाद शुरू होगी ऐसे में तैयारी के लिए वक्त था। एक्ट्रेस ने बताया कि वो उमराव जान, मुगले-ए-आजम, पाकीजा जैसी फिल्मों को काफी पसंद करती हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

बॉलीवुड में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्वहीं कपूर बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस साल 2020 में एक नहीं कई फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं आने वाले दिनों में एक्ट्रेस कारगिल गर्ल में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

इसके अलावा रूही अफ्जा और दोस्ताना 2 में भी दिखाई देंगी। रूही आफ्जा में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। जबकि दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर