सामने आई थी जॉन अब्राहम के बेटे की फोटो, जानें क्या है सच्चाई

John Abraham Son First Photo: एक्टर जॉन अब्राहम के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि वो शादीशुदा हैं। लेकिन हाल ही में एक बच्चे की फोटो सामने आई थी जिसे जॉन का बेटा बताया गया था, जानें इसकी सच्चाई।

John Abraham son with his grandfather
John Abraham son with his grandfather 
मुख्य बातें
  • हाल ही में एक बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी जिसे जॉन अब्राहम का बेटा बताया गया था
  • मालूम हो कि यह बच्चा जॉन अब्राहम का नहीं बल्कि उनके भाई का बेटा है
  • मालूम हो कि जॉन ने साल 2014 में प्रिया रुंचाल से शादी की थी

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम हमेशा अपने काम और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ही चर्चा में रहते हैं। जॉन अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करते ना ही अपने परिवार से जुड़े ज्यादा पोस्ट कहीं शेयर करते हैं। 

जॉन के बारे में यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि वो शादीशुदा हैं। लेकिन हाल ही में एक बच्चे की फोटो सामने आई थी जिसे जॉन अब्राहम का बेटा बताया गया था।आपको बता दें कि जॉन शादीशुदा तो हैं लेकिन पिता नहीं हैं। जॉन के 'बेटे' की जो तस्वीर सामने आई थी दरअसल वो उनका नहीं बल्कि उनके भाई का बेटा है। इस फोटो में नजर आ रहा बच्चा अपने दादा यानी जॉन अब्राहम के पिता के साथ नजर आ रहा है। सामने आई फोटो में जॉन के बेटे पिंक टीशर्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहने दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लू क्रॉक्स पहने हैं जिसमें वो काफी क्यूट लग रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

बता दें कि जॉन ने 3 जनवरी 2014 को प्रिया रुंचाल से शादी की थी। प्रिया फाइनेंशियल एनालिस्ट और इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। मेक्लोडगंज की रहने वाली प्रिया एनआईआई हैं। दोनों की मुलाकात साल 2010 में मुंबई में हुई थी जिसके बाद दोनों का अफेयर शुरू हो गया और साल 2014 में उन्होंने शादी कर ली।

अपनी पत्नी प्रिया के साथ जॉन अब्राहम

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priya Abraham (@priyarunchal) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priya Abraham (@priyarunchal) on

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
When you blend in with the tree ? A post shared by Priya Abraham (@priyarunchal) on

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म पागलपंती में नजर आए थे, जिसमें उनके अलावा अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और पुलकित सम्राट थे। इसके अलावा पिछले साल उनकी फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर और बाटला हाउस भी रिलीज हुई थी। अब वो फिल्म मुंबई सागा में दिखाई देंगे जिसमें उनके अलावा इमरान हाश्मी, काजल अग्रवाल और सुनील शेट्टी भी दिखेंगे। इसके साथ ही वो जैकलीन फर्नांडीस और रकुल प्रीत के साथ फिल्म अटैक में और सत्यमेव जयते 2 में नजर आएंगे।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर