kangana Ranaut on Chhapaak: रंगोली की वजह से मिटीं कंगना और दीपिका की दूरियां, छपाक के लिए कहा शुक्रिया

Kangana Ranaut On Deepika Padukone Chhapaak: कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के बीच कैट फाइट रही है। एक अवॉर्ड शो में दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। हालांकि अब कंगना-दीपिका दोस्ती का हाथ बढ़ा रही हैं...

Kangana Ranaut Deepika Padukone Cat Fight Over Panga Actress Appreciate Meghna Gulzar Chhapaak And Thanks To her
कंगना रनौत, रंगोली चंदेल और दीपिका पादुकोण।  |  तस्वीर साभार: Instagram

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर मालती का रोल निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सहारा है और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी छपाक की खुलकर तारीफ की है। जी हां, कंगना रनौत दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक के सपोर्ट में आगे आई हैं। उन्होंने दीपिका को इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया है। 
दरअसल दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार की फिल्म छपाक का ट्रेलर देखने के बाद कंगना रनौत एकबार फिर उस पुराने हादसे को याद कर बैठी हैं जो उनकी बहन रंगोली चंदेल के साथ हुआ था। कंगना रनौत की बहन रंगोली एसिड अटैक सर्वाइवर हैं। इसी हादसे को ध्यान में रखकर कंगना ने दीपिका को इस गंभीर मुद्दे पर फिल्म बनाने के लिए अपने पूरे परिवार की तरफ से धन्यवाद दिया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rangoli_r_chandel) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on


रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर बहन कंगना का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कंगना रनौत कह रही हैं, 'छपाक के ट्रेलर ने पूरी रनौत फैमिली को रंगोली के साथ हुए गंभीर हादसे को ताजा कर दिया है। इस नए साल उम्मीद है कि एसिड की ब्रिकी पर रोक लगे। साथ ही समाज में कुछ बेहतर हो। छपाक उन दंरिदों के मुंह पर करारा तमाचा है जो लड़कियों का चेहरा बिगाड़कर उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश करते हैं। वो अपनी हरकत में तो कामयाब हो गए लेकिन जाबाज हौलसों को नहीं तोड़ सके। मेरी ओर से दीपिका दीपिका और मेघना गुलजार को ढेर सारी शुभकामनाएं।' 

 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rangoli_r_chandel) on

 

 


वैसे आपको बता दें, कंगना और दीपिका के बीच कैट फाइट रही है। दोनों के बीच एक अवॉर्ड फंक्शन में किसी बात को लेकर दूरियां आ गई थीं। हालांकि दीपिका ने हाल ही में कंगना की फिल्म पंगा की तारीफ की थी। अब कंगना ने भी दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए दीपिका की फिल्म छपाक की सराहना की है। फिल्म छपाक की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर बेस्ड है। छपाक में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी भी लीड रोल में हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर