Kangana Ranaut का खुलासा, 'साजिश नहीं हुई होती तो तीन साल पहले मिल गया होता पद्मश्री'

कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्‍कार से नवाजा जाएगा। इस घोषणा के बाद कंगना ने खुलासा किया है यह पुरस्‍कार उन्‍हें तीन साल पहले मिलने वाला था। एक साजिश की वजह से उनका नाम हट गया और अवॉर्ड प्रियंका चोपड़ा को मिल गया।

Kangana Ranaut Photo
Kangana Ranaut Photo 

Kangana Ranaut on Padma Shri: बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा कंगना रनौत जल्‍द हर पद्मश्री कंगना रनौत कहलाएंगी। हाल ही में 25 जनवरी को पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा हुई तो उस लिस्‍ट में पद्मश्री पुरस्‍कार के ल‍िए कंगना के नाम का ऐलान हुआ। पद्मश्री के लिए नाम आने के बाद कंगना रनौत ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और खुशी जताई। फ‍िल्‍म जगत के तमाम सितारों ने उन्‍हें बधाई दी। 

अब अवॉर्ड घोषणा के 4 दिन पर कंगना रनौत ने एक खुलासा किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। कंगना रनौत ने कहा कि यह पुरस्‍कार उन्‍हें तीन साल पहले मिलने वाला था, लेकिन उनके खिलाफ साजिश की गई और वह पद्मश्री प्राप्‍त नहीं कर सकीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

 

एक अखबार को दिए इंटरव्‍यू में कंगना रनौत ने कहा कि उस वक्‍त्‍ मेरे एक को-एक्टर और एक्स को-एक्टर ने मुझे नोटिस भिजवाया था। उस नोटिस की वजह से मेरा नाम पद्मश्री विजेताओं की सूची से हटा दिया गया। मुझे ऐसा लगता है कि नोटिस की वजह से ऐसा हुआ होगा और तब फिर प्रियंका चोपड़ा को अवॉर्ड दे दिया गया था।

अदनाम सामी पर बोलीं कंगना
कंगना रनौत ने अदनाम सामी को पद्मश्री मिलने पर भी अपनी राय रखी। उन्‍होंने कहा कि अदनान वाकई इस सम्‍मान के हकदार हैं। उनका विरोध करने वाले लोगों को नजरअंदाज किया जाना चाहिए। भारत सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर