बेटे के साथ Malaika Arora की फोटो देखकर Rangoli Chandel ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर्स ने लगा दी क्लास

बॉलीवुड
Updated Nov 05, 2019 | 22:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर ट्वीट किया, जिस पर यूजर्स भड़क गए।

Rangoli Chandel, Malaika Arora
Rangoli Chandel, Malaika Arora  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रंगोली चंदेल ने साधा मलाइका अरोड़ा पर निशाना
  • बेटे अरहान के साथ मलाइका की फोटो पर किया ये ट्वीट
  • ट्वीट देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो, लेकिन विवादों से उनका चोली दामन का नाता है। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। ट्विटर पर वे अपने भड़कीले ट्वीट्स और सेलेब्स पर कमेंट्स की वजह से कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं। तापसी पन्नू के बाद अब रंगोली ने मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान पर निशाना साधा है। लेकिन इस बार उनकी ये हरकत सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई और सबने रंगोली की क्लास लगा दी।

दरअसल हाल ही में मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने बेटे अरहान खान के साथ फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा कि जब बेटा अपनी मम्मी के साथ अच्छा बर्ताव करता है और उनकी केयर करता है। इस फोटो में मलाइका एक वाइट नाइट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं, वहीं उनके पीछे अरहान बैठे हुए दिख रहे हैं। रंगोली ने मलाइका की इंस्टा स्टोरी की इस फोटो को ट्विटर पर पोस्ट कर ताना मारते हुए लिखा कि ये हैं आधुनिक भारतीय मां, बहुत बढ़िया। इसके साथ उन्होंने ताली बजाने और थंप्स अप के इमोजी बनाए।

हालांकि इस पोस्ट में रंगोली ने मलाइका के लिए सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन उनका तंज यूजर्स के बिल्कुल गले नहीं उतरा और उन्होंने उन्हें जमकर सुनाया। एक यूजर ने लिखा कि रंगोली नए स्तर पर गिर गई हैं। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि आपका कितना गंदा दिमाग है। इतना ही नहीं, एक यूजर ने तो उन्हें रूढ़िवादी कहते हुए कहा कि आपकी ये हरकतें कंगना की इमेज पर असर डाल रही हैं। यूजर्स रंगोली को ये ट्वीट डिलीट करने के लिए भी कह रहे हैं, क्योंकि ये किसी की पर्सनल लाइफ है और इस पर उनका कोई हक नहीं बनता है।

खास बात ये हैं कि अपनी बात को साबित करने के लिए इससे पहले रंगोली ने अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे रंगोली के बेटे पृथ्वी के लिए स्वेटर बना रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ अपने मां को भारतीय मातृ पीढ़ी का आखिरी प्रामाणिक मां बताया।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रंगोली ने ऐसा कुछ किया हो। इससे पहले वे आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, तापसी पन्नू, प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों पर विवादित ट्वीट्स कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर